Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

नगरकोटी और शिवम मावी के बाद केकेआर का यह खिलाड़ी भी आईपीएल 2019 से हुआ बाहर

23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है, लेकिन इसके पहले ही केकेआर की टीम को दो बहुत बड़े झटके उस समय लगे थे. जब टीम के दो स्टार युवा तेज गेंदबाज आईपीएल 2019 से बाहर हो गए थे. बता दें, कि कमलेश नगरकोटी और शिवम मावी आईपीएल 2019 से बाहर हो गए है. इसी बीच केकेआर का एक और खिलाड़ी आईपीएल 2019 से बाहर हो गया है.

तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्ज हुए आईपीएल 2019 से बाहर 

तेज गेंदबाज एनरिच नोर्त्ज अपनी चोट के चलते आईपीएल 2019 से बाहर हो गए है. उन्हें कंधे की चोट है, जिसके चलते वह आईपीएल 2019 से बाहर हो गए है. आईपीएल 2019 से पहले केकेआर के लिए एनरिच नोर्त्ज का बाहर होना एक बहुत बड़ा झटका है.

आईपीएल 2019 की नीलामी में केकेआर ने एनरिच नोर्त्ज को 20 लाख रूपये में ख़रीदा था, लेकिन दुर्भाग्यवश उन्हें इस आईपीएल से बाहर रहना पड़ेगा.

एनरिच नोर्त्ज साउथ अफ्रीका के है. वह अबतक अपने देश के लिए 4 वनडे मैच खेल चुके हैं. जिसमे उन्होंने 18.75 की अच्छी औसत से 8 विकेट हासिल किये हैं. इस दौरान उनका इकॉनामी रेट 4.76 का रहा है. उन्होंने 3 मार्च को ही श्रीलंका के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया था.

यहाँ देखें एनरिच नोर्त्ज द्वारा किया गया ट्वीट 

इस बात की पुष्टि खुद अपने ट्विटर अकाउंट से एनरिच नोर्त्ज ने भी की है. उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “कंधे की इंजरी के चलते मुझे आईपीएल से बाहर होना पड़ रहा है. मैं केकेआर को शुभकामनाएं देता हूं और साथ ही उम्मीद करता हूँ, कि वह ट्रॉफी को घर वापस लाएगी.”

 

 रिप्लेसमेंट की पुष्टि नहीं 

बता दें, कि केकेआर अपना पहला मैच 24 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलेगी. हालाँकि, टीम के तीन अहम खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं.

हालाँकि, केसी करिप्पा और संदीप वरियर को केकेआर ने कमलेश नगरकोटी और शिवम मावी की जगह अपनी टीम में शामिल किया हुआ है. हालाँकि, अबतक एनरिच नोर्त्ज के रिप्लेसमेंट के बारे में केकेआर ने कोई पुष्टि नहीं की है.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post नगरकोटी और शिवम मावी के बाद केकेआर का यह खिलाड़ी भी आईपीएल 2019 से हुआ बाहर appeared first on Sportzwiki.