Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, वार्नर और स्मिथ को नहीं मिलनी चाहिए विश्व कप 2019 की प्लेइंग इलेवन में जगह

ऑस्ट्रेलिया की टीम ने हाल में ही भारत को उसी की धरती पर दो मैचों की टी-20 सीरीज में 2-0 और पांच मैचों की वनडे सीरीज में 3-2 से हराया था. भारत दौरें पर हासिल की गई वनडे और टी-20 सीरीज जीत के बाद ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की जमकर तारीफ हो रही है. इसी बीच फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हिली ने हैरान करने वाला बयान दिया है.

वार्नर-स्मिथ की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती नहीं दिख रही 

फॉक्स स्पोर्ट्स से बात करते हुए ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हिली ने कहा है, कि डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ की प्लेइंग इलेवन में जगह बनती नहीं दिख रही है. उन्होंने कहा है, कि जब प्लेइंग इलेवन में पहले से ही मौजूद खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, तो डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ उनके नाम के लिहाज से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिलनी चाहिए.

ये शब्द कहे इयान हिली ने 

जब फॉक्स स्पोर्ट्स के एक पत्रकार ने ऑस्ट्रेलियाई पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज इयान हिली से बातचीत करते हुए पूछा, कि जिस तरह ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत में खेला, उसे देखते हुए स्मिथ और वार्नर की जगह प्लेइंग इलेवन में नहीं बन रही है. इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे.

इसका जवाब देते हुए इयान हिली ने कहा,  “हाँ, निश्चित रूप से मुझे भी उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में बनती नहीं दिख रही है.

प्लेइंग इलेवन में कोई जगह खाली नहीं 

इयान हिली ने इस बात का कारण बताते हुए आगे अपने बयान में कहा,

 “हैंड्सकॉम्ब मध्य क्रम में शानदार प्रदर्शन कर रहा है. एश्टन टर्नर पहले से ही शॉन मार्श को प्लेइंग इलेवन से बाहर कर चूका है, इसलिए अब टीम में कोई जगह खाली नहीं दिख रही है.  

ख्वाजा का फॉर्म इतना शानदार है, कि आप उसे बेंच पर नहीं बैठा सकते हैं. उसकी फॉर्म ऐसी है, कि आपकों डेविड वार्नर को भी बेंच पर बैठाना पड़ सकता है. कोई निश्चित नहीं है, कि स्मिथ और वार्नर प्लेइंग इलेवन में आयेंगे या नहीं.

एश्टन टर्नर को मौका मिल रहा है और वह उसे भुना भी रहा है. यह हमारी टीम के लिए एक शुभ संकेत है. अब ऑस्ट्रेलियाई टीम काफी संतुलित नजर आ रही है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कहा, वार्नर और स्मिथ को नहीं मिलनी चाहिए विश्व कप 2019 की प्लेइंग इलेवन में जगह appeared first on Sportzwiki.