Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गांगुली ने किया विश्व कप 2019 के लिए टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की दी जगह  

स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए हर खिलाड़ी इस समय में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहा हैं। साथ ही अभी तक भारतीय टीम कि घोषणा नहीं की गई है लेकिन इससे पहले कई खिलाड़ी विश्व कप को लेकर अपनी-अपनी टीम कि घोषणा कर चुके है। साथ ही आपको बता दे कि हाल ही में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने आगामी विश्व कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्य भारतीय टीम का ऐलान किया है।

सौरव गांगुली ने अपनी 15 सदस्य भारतीय स्क्वॉड में युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत और अनुभवी खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को शामिल नहीं किया है। साथ ही गांगुली ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी क्रम को बात करते हुए कहा है कि विश्व कप में भारतीय टीम के कप्तान विराट को तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करना चाहिए। उन्होंने चौथे नंबर पर बैटिंग के लिए अंबाती रायडू को चुना है। गांगुली ने अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी को पांचवें नंबर और केदार जाधव को छठे नंबर पर जगह दी है। साथ ही गांगुली की टीम में विजय शंकर को जडेजा कि जगह टीम जगह देकर सभी को चौंकाया है।

सौरव गांगुली का वर्ल्ड कप 2019 के लिए संभावित स्क्वॉड:

रोहित शर्मा, शिखर धवन, लोकेश राहुल, विराट कोहली, अंबाती रायडू, महेंद्र सिंह धोनी, केदार यादव, हार्दिक पांड्या, विजय शंकर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, भुवनेश्वर कुमार और उमेश यादव।

ये भी पढ़े

IND vs END Women's: इंग्लैंड ने घर में भारतीय टीम का किया 3-0 से क्लीन स्वीप

IND vs AUS: चौथे वनडे में इन बदलाव के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम

WI vs ENG 2nd T20: मात्र 45 रन पर ढेर हुई वेस्टइंडीज, इस गेंदबाज ने रचा इतिहास



Herald