आईपीएल का कुछ ही दिनों में आगाज होने वाला है, इसको लेकर सभी टीमों के खिलाड़ी टीम से जुड़ने के लिए पहुंचने लगे है. इसी बीच ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज और पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए भारत पहुंच चुके हैं और अपनी टीम राजस्थान रॉयल्स से जुड़ गए हैं. स्टीवन स्मिथ बैन के चलते पिछले आईपीएल सीजन में नहीं खेल पाए थे.

पिछले साल मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेम्परिंग विवाद में स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर पर एक-एक साल का बैन लगाया गया था. जिसके बाद आईपीेएल की टीमों ने भी एक साल तक के लिए बैन लगा दिया था. इसी के चलते दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल में शामिल नहीं हो पाए थे.
शेन वार्न ने दी टीम को मजबूती देने की जिम्मेदारी
राजस्थान रॉयल्स के ब्रांड एम्बेसडर शेन वार्न ने स्मिथ की टीम में मौजूदगी को लेकर कहा
”स्मिथ एक क्लास वाला बल्लेबाज है. उसकी तरह क्लास वाले ज्यादा बल्लेबाज नहीं हैं. कुछ ही बल्लेबाज हैं, जिसमें केन विलियमसन, एबी डीविलियर्स और विराट कोहली शामिल हैं. वह जिस भी टीम के लिए खेलता है उसे मजबूती प्रदान करता है.”

स्मिथ रॉयल्स कैम्प में सवाई मानसिंह स्टेडियम में रविवार को शामिल हो जाएंगे. स्मिथ की वापसी से राजस्थान की बल्लेबाजी में परिवर्तन देखने को मिलेगा, इसको लेकर राजस्थान के फैंस खुश नजर आ रहे है. इसी बीच डेविड वार्नर भी सनराइजर्स हैदराबाद के कैम्प से जुड़ रहे हैं. इन दोनों दिग्गजों की आईपीएल में वापसी से टीमों के फैन्स काफी खुश हैं.

पिछली बार दोनों ही खिलाड़ी बैन के कारण टीमों से नहीं जुड़ पाए थे, जिसकी कमी दोनों ही टीमों को खली थी. इस बार दोनों ही दिग्गज खिलाड़ी मैदान में तूफान मचाते हुए नजर आएंगे.
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019- राजस्थान राॅयल्स की टीम से जुड़े स्टीवन स्मिथ, तो शेन वार्न ने दी ये जिम्मेदारी appeared first on Sportzwiki.