इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की सबसे बड़ी दावेदार भारतीय क्रिकेट टीम को माना जा रहा है। जिनके खिलाड़ी इन दिनों इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें सीजन के लिए अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए दम भरने को तैयार हैं।
आईपीएल के बाद भारतीय टीम के विश्व कप के लिए रवाना होने की तारीख तय
आईपीएल का आगाज 23 मार्च से होने जा रहा है। फिलहाल तो विश्व कप की दावेदार टीम भारत के सभी खिलाड़ी आईपीएल में शिरकत करने की तैयारी कर रहे हैं।

लेकिन क्रिकेट प्रशंसकों को इस साल आईपीएल के बाद होने वाले विश्व कप का बेसब्री से इंतजार है। साथ ही क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें विश्व कप से जुड़ी हर खबर पर है।
विराट कोहली एंड कंपनी 22 मई को हो सकती है इंग्लैंड रवाना- रिपोर्ट
ऐसे में आज हम आपको भारतीय टीम की विश्व कप को लेकर एक बड़ी खबर बताने जा रहे हैं। अब हर किसी के मन में एक सवाल जरूर है कि आईपीएल के बाद भारतीय टीम इंग्लैंड विश्व कप के लिए कब और किस दिन रवाना होगी।

तो इस खबर को लेकर जब मुंबई मिरर अंग्रेजी समाचार की माने तो उनकी रिपोर्ट बताती है कि भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप के लिए 22 मई को इंग्लैंड के लिए रवाना हो जाएगी। वैसे सोमवार को सीओए की बैठक होगी जिसमें टीम इंडिया के विश्व कप के लिए रवाना होने को लेकर अंतिम फैसला किया जाएगा।
भारतीय टीम को 5 जून से करनी है अपने सफर की शुरुआत
विश्व कप में भारतीय टीम का पहला मैच 5 जून को दक्षिण अफ्रीका से होगा। ऐसे में बीसीसीआई चाहता है कि भारतीय टीम को इस बार इंग्लैंड की परिस्थितियों में ढलने के लिए कम से कम 10 से ज्यादा दिन तो मिल ही जाए।

विश्व कप के लिए भारतीय टीम को सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विराट कोहली एंड कंपनी के लिए सबसे बड़ा मुकाबला 16 जून को पाकिस्तान से होने वाले मैच को माना जा रहा है। क्योंकि ये दोनों ही टीम क्रिकेट जगत की चिर विरोधी टीमें हैं।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2019 के लिए भारतीय टीम इस दिन इंग्लैंड के लिए होगी रवाना appeared first on Sportzwiki.