Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: आकाश चोपड़ा ने सार्वजनिक किया बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिली जगह

भारतीय की घरेलू टी-20 लीग आईपीएल की शुरुआत आज से हो रही है। चेन्नई में टूर्नामेंट का पहला मैच घरेलू चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। चेन्नई आईपीएल की गत विजेता है वहीं आरसीबी पिछले दो सीजन से प्ले ऑफ में भी जगह नहीं बना पाई है। इस मैच से पहले आकाश चोपड़ा ने चेन्नई की प्लेइंग इलेवन चुनी है।

मध्यक्रम में नहीं रायडू

भारतीय टीम के लिए विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी के दावेदार अंबाती रायडू से आकाश चोपड़ा सलामी बल्लेबाजी करवाना चाहते हैं। रायडू ने पिछले सीजन भी ज्यादातर मैचों से सलामी बल्लेबाजी की थी और सफल भी हुए थे।

वहीं आकाश चोपड़ा ने शेन वॉटसन को उनका साथी चुना है। वॉटसन हाल ही में समाप्त पाकिस्तान सुपर लीग में सबसे सबसे ज्यादा रन बनाये थे। वहीं पिछले सीजन चेन्नई के लिए फाइनल में शतकीय पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी।

मध्यक्रम खासा मजबूत

चेन्नई सुपर किंग्स का मध्यक्रम अनुभवी बल्लेबाजों से भरा हुआ है। पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा चाहते हैं कि फाफ डूप्लेसी टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करें वहीं सुरेश रैना नंबर चार पर आये।

इसके साथ ही इस टीम में महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव भी हैं। वॉटसन और फाफ के अलावा उन्होंने ड्वेन ब्रावो और इमरान ताहिर को विदेशी खिलाड़ी के रूप में टीम में जगह दी है।

महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को किया बाहर

इन सब के बीच आकाश चोपड़ा ने पिछले आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को टीम में जगह नहीं दी है। उनकी जगह उन्होंने नीलामी में खरीदे गये मोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में चुना है।

इस प्रकार है उनकी प्लेइंग इलेवन:

शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, फाफ डूप्लेसी, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), केदार जाधव, ड्वेन ब्रावो, रविन्द्र जडेजा, इमरान ताहिर, दीपक चाहर, मोहित शर्मा.

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: आकाश चोपड़ा ने सार्वजनिक किया बैंगलोर के खिलाफ चेन्नई की प्लेइंग इलेवन, दिग्गज खिलाड़ी को नहीं मिली जगह appeared first on Sportzwiki.