Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

गोडैडी आईसीसी विश्व कप-2019 की आधिकारिक प्रायोजक

नई दिल्ली, 12 मार्च: इंटरनेट डोमेन एवं रजिस्ट्रेशन मैनेजमेंट कंपनी गोडैडी इस साल 30 मई से इंग्लैंड में शुरू हो रहे आईसीसी विश्व कप की आधिकारिक प्रायोजक होगी। इस बात की घोषणा मंगलवार को की गई। गोडैडी इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं उपाध्यक्ष निखिल अरोड़ा ने आईएएनएस से कहा, “हमारी कोशिश 70 करोड़ भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और अन्य तक पहुंचने की है। विश्व की दो तिहाई आबादी, जिसमें भारत भी शामिल है, क्रिकेट देखती है। इस साझेदारी से हम बड़े पैमाने पर लोगों की नजर में आएंगे।”

कंपनी का यह किसी वैश्विक खेल टूर्नामेंट के साथ पहला करार है।

अरोड़ा ने कहा, “भारत में क्रिकेट पंसदीदा खेल है। यह हर कोने में देखा जाता है। इससे गोडैडी को देश के कोने-कोने में पहुंचने में मदद मिलेगी।”

इस करार पर आईसीसी के महाप्रबंधक (कामर्शियल) कैम्पबेल जैमीसन ने कहा, “हम विश्व कप 2019 के लिए गोडैडी के साथ करार कर खुश हैं। यह लंबे समय से भारत में खेलों का समर्थक रहा है और इसका खेल को आगे बढ़ाने में भी काफी योगदान है।”

The post गोडैडी आईसीसी विश्व कप-2019 की आधिकारिक प्रायोजक appeared first on Sportzwiki.