इंटरनेट डेस्क। इस समय क्रिकेट के फैंस छोटे फॉर्मेट आईपीएल का जमकर लुप्त उठा रहे है। इंडियन प्रीमियम लीग के खत्म होने के बाद क्रिकेट के फैंस को क्रिकेट का महाकुंभ विश्वकप का आनंद उठाएंगे। 2019 मई जून में विश्वकप इंग्लैंड में खेला जाएगा। आपको बता दें कि 30 मई को विश्वकप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। इस दौरान हर टीम के खिलाड़ी क्रिकेट का ये महाकुंभ जीतने के लिए हर पूरी कोशिश करेगा। इसी बीच आज हम आपको इंग्लैंड में आयोजित होने वाले विश्वकप में उन हरफनमौला खिलाड़ियों के बारें में बताने जा रहे हैं। जिन पर दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर रहेगी। तो आइए नजर डालिए...
हार्दिक पांड्या: हार्दिक पांड्या भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी है। पांड्या ऐसे खिलाड़ी है जो किसी भी वक्त मैच का नक्शा गेंदबाजी या बल्लेबाजी से बदल सकता है। पांड्या विश्वकप में भारत के लिए तुरूप का इक्का साबित हो सकते है।
शाकिब अल हसन: शाकिब अल हसन बांग्लादेश के शानदार खिलाड़ी है। शाकिब अल हसन ने कई अहम मैचों में अपनी टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। शाकिब अल हसन विश्वकप में टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते है।
जेम्स नीशम: जेम्स नीशम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाड़ी है जो कि एक हरफनमौला खिलाड़ी है। कीवी टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अपने पहले इंटरनेशनल टेस्ट करियर में शतक से शुरूआत की थी। विश्वकप में ये ऑलराउंडर खिलाड़ी कीवी टीम के लिए उपयोगी हो सकता है।
बेन स्टोक्स: बेन स्टोक्स इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी है। बेन स्टोक्स ने कई मैचों में अपने हरफनमौला प्रदर्शन से टीम को विजयी बनाने में अहम योगदान दिया है। साथ ही आपको बता दें कि क्रिकेट का महाकुंभ उन्हीं की धरती पर हो रहा है। ऐसे में बेन स्टोक्स टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते है।
Herald