Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर के आईपीएल खेलने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान

आईपीएल की शुरुआत 23 मार्च से हो रही है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला जायेगा। इस साल विश्व कप की वजह से इस टूर्नामेंट की समाप्ति भी जल्द ही हो जाएगी। वहीं विश्व कप की वजह से कई देशों के खिलाड़ी जल्द ही आईपीएल से वापस चले जायेंगे। इसी बीच डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ के आईपीएल में खेलने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बयान आया है।

पिछले साल लगा था बैन

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीवन स्मिथ और उपकप्तान डेविड वॉर्नर पर पिछले साल मार्च में एक साल का बैन लगा था। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में कंगारू टीम में बॉल टेम्परिंग करने की कोशिश की थी।

इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से दोनों खिलाड़ियों पर एक- एक साल का बैन लगाया गया था। इसके बाद बीसीसीआई ने स्मिथ और वॉर्नर के आईपीएल में खेलने पर भी रोक लगा दी थी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ बयान

स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर इस आईपीएल सीजन में खेलते हुए नजर आयेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की तरफ से यह बयान जारी किया गया है। इसे लेकर राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख ट्रेवर होन्स ने कहा

“28 मार्च को उनके प्रतिबंध समाप्त हो जाएंगे, स्टीव और वॉर्नर कोहनी की सर्जरी के पुनर्वास से गुजर रहे हैं और यह उनके लिए सबसे अच्छा रास्ता है कि वे खेलने के लिए वापस आ रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में एक बेहतरीन प्रतियोगिता है, जिसमें दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।”

ऑस्ट्रेलिया टीम में जगह नहीं

ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान के खिलाफ 22 मार्च से वनडे सीरीज खेलनी है। उम्मीद जताई जा रही थी कि 28 मार्च के बाद होने वाले मैचों के लिए डेविड वॉर्नर और स्टीवन स्मिथ को कंगारू टीम में जगह मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। भारत दौरे पर खेल रही टीम ही पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में भी मैदान पर उतरेगी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर के आईपीएल खेलने पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जारी किया बयान appeared first on Sportzwiki.