गत आईपीएल विजेता चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल की शानदार शुरुआत की है। टीम ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स को मात दी थी। इन मैचों में पिच स्पिन के लिए मददगार थी और उनके तीन अनुभवी स्पिनरों ने शानदार गेंदबाजी भी की। पहले दोनों मैच में टीम सिर्फ तीन विदेशी खिलाड़ियों के साथ उतरी थी।
अभी तक नहीं पहुंचा खिलाड़ी

आईपीएल के शुरू हुए एक सप्ताह हो चुके हैं लेकिन सीएसके के तेज गेंदबाज डेविड विली अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज को चेन्नई ने उन्हें चोटिल केदार जाधव की जगह टीम में शामिल किया था।
उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं था, लेकिन फिर भी टीम ने उन्हें रिटेन किया। विली तेज गेंदबाजी करने के साथ ही निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज हैं। वह अंतिम ओवरों में तेजी से रन बना सकते हैं।
क्या है वजह?

डेली मेल ककी खबरों की माने तो इंग्लैंड के इस तेज गेंदबाज की पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है और इसी वजह से वह भारत नहीं आ पाए हैं। इसके लिए चेन्नई की फ्रेंचाइजी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने अनुमति दे दी है।
इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप की वजह से टूर्नामेंट के बीच में ही वापस चले जायेंगे। उसमें डेविड विली भी शामिल है। लुंगी इन्गीदी के चोटिल होने के बाद चेन्नई के पास कोई विदेशी प्रमुख तेज गेंदबाज नहीं है।
कड़ी टक्कर की उम्मीद

चेन्नई सुपर किंग्स को अगला मुकाबले अपने घर में राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलना है। यह मैच 31 मार्च को एम चितम्बरम स्टेडियम में खेला जायेगा। राजस्थान की टीम के पास बेहतरीन खिलाड़ी हैं और इसी वजह से यह मैच चेन्नई के लिए आसान नहीं होने वाला है।
चेन्नई की पिच जरुर स्पिन के लिए मददगार है लेकिन राजस्थान के पास अजिंक्य रहाणे, स्टीवन स्मिथ और जोस बटलर जैसे बल्लेबाज हैं, जो स्पिन गेंदबाजी को बेहतरीन तरीके से खेलते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईपीएल 2019: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज डेविड विली को भारत पहुँचने में होगी और देरी, यह है वजह appeared first on Sportzwiki.