Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

2020 में ट््वंटी-20 विश्व कप के बाद संन्यास लेंगे मलिंगा

सेंचुरियन
श्रीलंका के तेज गेंदबाज लसित मलिंगा 2020 में होने वाले ट््वंटी-20 विश्व कप के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को पूरी तरह अलविदा कह देंगे। 35 वर्षीय मलिंगा ने यहां यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि ट््वंटी-20 विश्व कप के बाद उनका क्रिकेट करियर समाप्त हो जाएगा। मलिंगा ने साथ ही कहा कि वह 30 मई से इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के बाद वनडे क्रिकेट से भी संन्यास ले लेंगे। ट््वंटी-20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवम्बर में आॅस्ट्रेलिया में होना है जिसके बाद वह सबसे छोटे प्रारूप से भी संन्यास ले लेंगे। मलिंगा के ट््वंटी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 97वें विकेट हैं और वह पाकिस्तान के शाहिद आफरीदी के 98 विकेट के विश्व रिकॉर्ड को तोड़ने की दहलीज पर हैं।