एशियाई ओलंपिक परिषद ने साल 2018 में होने वाले एशियन गेम्स में क्रिकेट की छुट्टी कर दी थी. ये फैसला एशियाई ओलंपिक परिषद ने इसलिए लिया था, क्योंकि एशियन गेम्स में क्रिकेट का बिलकुल भी रोमांच उत्पन नहीं हो पा रहा था, क्योंकि बीसीसीआई एशियन गेम्स में भारत की टीम को शिरकत नहीं करवाता था और अन्य क्रिकेट के बड़े देश पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश भी इसमें अपनी दूसरे दर्जे की टीम को ही उतारता था. जिसे एशियाई ओलंपिक परिषद ने मजबूरी में इसे एशियन गेम्स 2018 से बाहर कर दिया था.
2022 एशियन गेम्स में फिर लौटेगा क्रिकेट

क्रिकेट को 2010 और 2014 एशियाई खेलों में जगह मिली थी, लेकिन इंडोनेशिया में 2018 में हुए खेलों से इसे हटा दिया गया था, लेकिन अब एक बार फिर 2022 में क्रिकेट एशियन गेम्स में लौट सकता है.
पूरी संभावना है, कि अगर क्रिकेट को जगह मिलती है, तो इसमें टी-20 फॉर्मेट को ही शामिल किया जायेगा. साल 2014 में भारतीय टीम व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर इस प्रतियोगिता से बाहर हो गई थी.
बीसीसीआई ने व्यक्त की राय

एशियाई खेलों के अगले टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अब भी काफी समय है. ऐसे में बीसीसीआई को इस बार टूर्नामेंट के लिए समय निकालने में काफी समय मिलेगा.
बीसीसीआई के एक अधिकारी ने पीटीआई को बताया, कि “2022 एशियाई खेलों के लिए अभी काफी समय है. समय आने पर हम इस पर चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे.”
बांग्लादेश और श्रीलंका जीत चूका है गोल्ड मेडल

बता दें, कि बांग्लादेश ने जहां 2014 में पुरुष एशियाई गेम्स क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीता था. वहीं पाकिस्तान की टीम ने महिला एशियाई गेम्स का क्रिकेट स्वर्ण पदक जीता था.
साल 2010 में क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 को एशियन गेम्स में शामिल किया था. लेकिन क्रिकेट को लेकर ओसीए की सबसे बड़ी शिकायत यह रही है, कि एशियाई देश हमेशा इस गेम्स में अपनी दूसरे दर्जे की टीम ही भेजती रही है. इस वजह से एशियन गेम्स में क्रिकेट एक औपचारिकता मात्र बनकर रह गया था.
एशियन गेम्स में क्रिकेट के टी-20 फॉर्मेट को शामिल किए जाने के बाद से श्रीलंका (2010) और बांग्लादेश (2014) में एक-एक बार गोल्ड मेंडल अपने नाम कर चूका है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 2022 एशियन गेम्स में होगा क्रिकेट! भारत के पास स्वर्ण पदक जीतने का रहेगा मौका appeared first on Sportzwiki.