Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना को बड़ा फायदा, अब इस स्थान पर पहुंची यह भारतीय खिलाड़ी

शनिवार को ही भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज समाप्त हुई है. इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 3-0 के चलते जीत लिया था. इस सीरीज के बाद आईसीसी ने महिला टी-20 रैंकिंग को अपडेट किया हैं और अपडेट रैंकिंग का लेखा-जोखा ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.

स्मृति मंधाना पहुंची नंबर-3 पर 

Women's Cricket: India defeated England by 7 wickets

इस तीन मैचों की टी-20 सीरीज में स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 72 रन बनाये थे. सीरीज में किये गए शानदार प्रदर्शन का फायदा उन्हें आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग में भी मिला है.

वह तीन स्थान के फायदे के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. वहीं भारत की जेमिमा रोड्रिग्स को नुकसान हुआ हैं और वह छठे स्थान पर खिसक गई है.

गेंदबाजो की रैंकिंग में मेघन स्कट पहले स्थान पर बनी हुई है. वहीं दीप्ती शर्मा पांच स्थान की छलांग लगाकर 71वें स्थान पर आ गई है. भारत की राधा यादव को भी पांच स्थान का बड़ा फायदा हुआ है और वह भी नंबर-5 स्थान पर आ गई है.

यहाँ देखें आईसीसी की अपडेट महिला टी-20 टीम रैंकिंग : 

रैंकिंग       टीम       रेटिंग पॉइंट्स 
1 ऑस्ट्रेलिया 283
2. इंग्लैंड 277
3. न्यूजीलैंड 276
4. वेस्टइंडीज 261
5. भारत 250
6. साउथ अफ्रीका 244
7. पाकिस्तान 227
8. श्रीलंका 206
9. बांग्लादेश 191
10. आयरलैंड 185

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 महिला टी-20 बल्लेबाजों की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग       खिलाड़ी      रेटिंग पॉइंट्स 
1 सूजी बेट्स 765
2. दिनिद्रा डॉटिन 727
3. स्मृति मंधाना 698
4. मेग लेग्निंग 695
5. स्टेफनी टेलर 694
6. जेमिमा रोड्रिग्स 672
7. सोफी डेविन 669
8. बेथ मुनी 663
9. हरमनप्रीत कौर 647
10. एलिसा हेली 639

यहाँ देखें आईसीसी के टॉप-10 महिला टी-20 गेंदबाजो की अपडेट रैंकिंग

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. मेघन स्कट 796
2. पूनम यादव 710
3. एलिसा पैरी 700
4. ले कैस्प्रेस्क 694
5.  राधा यादव 681
6. शभनम इस्माइल 681
7. आन्या शुब्र्शोले 679
8. एमिला कैर 666
9. देलिषा किमिंस 666
10. शोफी एलिकस्टोन 662

यहाँ देखे अपडेट टी-20 महिला ऑलराउंडर की टॉप-5 रैंकिंग 

रैंकिंग    खिलाड़ी    रेटिंग पॉइंट्स
1. दिन्द्रा डॉटिन 424
2. स्टेफनी टेलर 387
3. डेन वान निकर्क 385
4. सोफी डेविन 378
5 एलिसा पैरी 369

 

 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post आईसीसी महिला टी-20 रैंकिंग में स्मृति मंधाना को बड़ा फायदा, अब इस स्थान पर पहुंची यह भारतीय खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.