Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 की विश्व विजेता टीम के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

स्पोर्ट्स डेस्क।इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही 3 मैचों टी20 सीरीज को इंग्लैंड ने जीत लिया है। दूसरे दूसरे टी-20 में मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 182 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी टी20 की विश्व विजेता टीम वेस्टइंडीज 45 रन ही बना पाई और यह मैच 137 रनों से हार गई। तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड ने 2-0 की बढ़त बना ली है और अंतिम मैच भी जीत जाती है तो वेस्टइंडीज का क्लिन स्विप भी कर सकती है।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ एक मैच में ही बना डालें इतने रिकॉर्ड, जानिए

45 रन पर आल आउट होने के साथ वेस्टइंडीज टीम के नाम सबसे कम रन बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड बन गया है। वेस्टइंडीज का टी-20 में सबसे न्यूनतम स्कोर है और इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 60 रन था। अगर टी-20 में सबसे कम स्कोर का बनाने की बात करें तो यह शर्मनका रिकॉर्ड नीरदलैंड के नाम है। लेकिन वेस्टइंडीज टीम को टी20 की सबसे खतरनका टीम माना जाता है और उसके नाम इस प्रकार का शर्मनाक रिकॉर्ड बनना उसके लिए अच्छा नहीं है।


इंग्लैंड के सैम बिलिंग्स (87*) और जो रूट (55) की 82 रनों की साझेदारी ने उनकी जीत को पक्की करने का काम किया है। इसके बाद इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रिस जॉर्डन ने 4 विकेट लेकर वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी और उसके 9 बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए ओर पूरी टीम 45 रन ही बना पाई।



Herald