Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 रैंकिंग: आईसीसी ने घोषित की नई टीम रैंकिंग, खतरे में टीम इंडिया का स्थान

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली जा गयी टी-20 सीरीज के बाद आईसीसी ने नई रैंकिंग घोषित कर दी है। इस सीरीज में इंग्लैंड के शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों की सीरीज में विश्व विजेता टीम को 3-0 से मात दी। विंडीज के बल्लेबाज पूरी सीरीज में फ्लॉप रहे और टी-20 क्रिकेट में अपना सबसे छोटा स्कोर बनाया।

इंग्लैंड को फायदा

गेंदबाजों के बेहतर प्रदर्शन के बाद सीरीज अपने नाम करने वाले इंग्लैंड की टीम को आईसीसी टी-20 की टीम रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। इस सीरीज से पहले इंग्लैंड के 118 रेटिंग पॉइंट थे।

सीरीज जीत के बाद इंग्लैंड को तीन रेटिंग पॉइंट का फायदा हुआ है और वह अब 121 पॉइंट के साथ भारत के बाद तीसरे स्थान पर पहुँच गयी है। इसी वजह से ऑस्ट्रेलिया की टीम चौथे स्थान पर पहुँच गयी है।

वेस्टइंडीज को भारी नुकसान

टी-20 क्रिकेट की विश्व विजेता वेस्टइंडीज को नई आईसीसी रैंकिंग में भारी नुकसान हुआ है। वेस्टइंडीज की टीम दूसरे मैच में सिर्फ 45 रन पर आउट हो गयी थी वहीं तीसरे मैच में भी टीम ने 71 रन ही बनाये थे।

इसी वजह से उन्हें तीन रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ है। हालाँकि, रैंकिंग में वह अभी भी सातवें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन रेटिंग पॉइंट 100 से नीचे आ गया है। सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के 101 रेटिंग पॉइंट थे और अब यह 98 हो गया है।

भारत के स्थान को खतरा

पाकिस्तान की टीम रैंकिंग में 135 पॉइंट के साथ पहले स्थान पर काबिज है और अभी उसके स्थान को कोई खतरा नहीं है। दूसरे स्थान की टीम भारत को पिछले दो टी-20 सीरीज में हार मिली थी। भारत के अभी 122 पॉइंट हैं जबकि इंग्लैंड 121 और ऑस्ट्रेलिया 120 के साथ ठीक उसके पीछे है।

देखें टी-20 टीम रैंकिंग:

रैंकिंग टीम रेटिंग
1 पाकिस्तान 135
2 इंडिया 122
3 इंग्लैंड 121 (+3)
4 ऑस्ट्रेलिया 120
5 दक्षिण अफ्रीका 118
6 न्यूजीलैंड 116
7 वेस्ट इंडीज 98 (-3)
8 अफ़ग़ानिस्तान 93
9 श्री लंका 86
10 बांग्लादेश 77
11 स्कॉटलैंड 61
12 जिम्बाब्वे 55
13 नीदरलैंड 52
14 नेपाल 43
15 संयुक्त अरब अमीरात 43
16 हॉगकॉग 42
17 आयरलैंड 37
18 ओमान 27

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post टी-20 रैंकिंग: आईसीसी ने घोषित की नई टीम रैंकिंग, खतरे में टीम इंडिया का स्थान appeared first on Sportzwiki.