Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मुंबई के लिए इस टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर

भारतीय टीम के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर विश्व के सबसे शानदार बल्लेबाज हैं. उन्होंने 20 सालों से ज्यादा भारत के लिए क्रिकेट खेली है. अब उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी इसी राह पर चल दिए हैं. इस खिलाड़ी को लगातार क्रिकेट खेलते देखा जा रहा है. ये भी कयास लगाए जा रहे थे, कि वो आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल सकते हैं.

लेकिन ऐसा नहीं हुआ अब ये खिलाड़ी आईपीएल नहीं बल्कि एक और टी-20 लीग खेलने के लिए अपना नाम आगे किया है. भारत के लिए कई खिलाड़ी पिता के बाद टेस्ट वनडे में भारत के लिए खेले हैं, लेकिन किसी ने वो कमाल नहीं किया. जैसे सुनील गवास्कर के बेटे रोहन गवास्कर, रोजर बिन्नी के बेटे स्टुअर्ट बिन्नी भारत के लिए खेले. लेकिन वो कमाल नहीं दिखा पाएं.

डी वाई पाटिल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं अर्जुन 

इस खिलाड़ी से बहुत उम्मीद हैं. अर्जुन ने डी वाई पाटिल टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद इस खिलाड़ी  को मुंबई अंडर-23 टीम में जगह मिली थी.

हरफनमौला खिलाड़ी अर्जुन इससे पहले मुंबई के अंडर -14, अंडर -16 और अंडर -19 स्तर पर खेल चुके हैं. उन्होंने पिछले साल भारत की अंडर -19 टीम में भी जगह बनाई और श्रीलंका के खिलाफ एक मैच में शिरकत की थी.

इस लीग में खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर 

अर्जुन तेंदुलकर ने इस सीजन में टी 20 मुंबई लीग के लिए अपना नाम दिया है. ये युवा खिलाड़ी नीलामी के लिए तैयार है, नीलामी कुछ हफ्तों में शुरू होने वाली है. ये लीग आईपीएल के बाद शुरू होने वाला है. अभी इस लीग के डेट की घोषणा नहीं हुई है.

जैसे-जैसे ये खिलाड़ी और मैच खेलेगा. इस खिलाड़ी का अनुभव और बढेगा. अगर इस लीग में इस खिलाड़ी ने बढ़िया प्रदर्शन कर दिया. तो कहीं आने वाले आईपीएल में हम इस खिलाड़ी को किसी टीम के हिस्से के रूप में देख सकते हैं.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मुंबई के लिए इस टी-20 लीग में खेलते नजर आएंगे अर्जुन तेंदुलकर appeared first on Sportzwiki.