Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण अफ्रीका ने सुपर ओवर में जीता ट््वंटी-20

केप टाउन
लेग स्पिनर इमरान ताहिर के कमाल के सुपर ओवर से दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका से पहला ट््वंटी-20 मैच जीतकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। श्रीलंका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 134 रन बनाये। कामिंडू मेंडिस ने सर्वाधिक 41 रन बनाये। दक्षिण अफ्रीका ने डेविड मिलर के 41 रनों से 20 ओवर में आठ विकेट पर 134 रन बनाये। स्कोर टाई हो जाने के बाद सुपर ओवर का सहारा लिया गया। लसित मलिंगा के सुपर ओवर में मिलर ने छक्का और चौका उड़ाते हुए कुल 14 रन बटोरे। ताहिर के ओवर में श्रीलंका की टीम पांच रन ही बना सकी जबकि इसमें से दो रन तो वाइड गेंदों पर बने थे और अविष्का फर्नांडो का दो बार कैच छूटा था। मिलर को प्लेयर आॅफ द मैच का पुरस्कार मिला।