Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस खिलाड़ी ने बना दिया टी-20 क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा विश्व रिकॉर्ड

स्पोटर्स डेस्क।इन दिनों सभी लोग आईपीएल को लेकर चर्चा कर रहे है और इस क्रिकेट के हर मैच का मजा ले रहे हैं। लेकिन दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज एरोन फिंच वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 150 से ज्यादा का स्कोर करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। फिंच ने पाकिस्तान के खिलाफ जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 11 चौके और 6 छक्के की मदद से 143 गेंद पर नाबाद 153 रनों की पारी खेलकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

आईपीएल के इतिहास में इस तरह से आउट होने वाले पहले बल्लेबाज बने जोस बटलर

IPL 12: रजवाड़ों को उनके घर में मात देकर पंजाब ने 12 साल बाद रचा ये इतिहास

फिंच की इस तुफानी पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया है। ऑस्ट्रेलिया के वनडे और टी-20 टीम के कप्तान फिंच टी-20 इंटरनेशनल में दो बार 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। इस पारी को देखकर लग रहा है की फिंच टी20 के सबसे खतरनाक बल्लेबाज बन गए है।

IPL 12: भुवनेश्वर कुमार ने गेंदबाजी में नहीं बल्कि इस मामलें में बनाया ये खास रिकॉर्ड

साल 2018 में फिंच ने 3 जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल में 172 और साल 2013 में इंग्लैंड के खिलाफ 156 रनों की पारी खेली थी। टी20 में फिंच के अलावा अफगानिस्तान के हजरतउल्ला जजाई ही 150 से ज्यादा का स्कोर बनाने में सफल हुए है। टी20 में 150 रनों को पार करने की लिस्ट में एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है।



Herald