Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्मृति मंधाना ने सुरेश रैना का बड़ा टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया

भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच इस समय सीरीज खेली जा रही है। वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से अपने नाम किया था। आज से टी-20 सीरीज की शुरुआत भी हो गयी है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान स्मृति मंधाना के हाथों में थी। उन्होंने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।

सुरेश रैना को छोड़ा पीछे

भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने सुरेश रैना को पीछे छोड़ दिया है। मंधाना टी-20 मैचों में भारतीय की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र की कप्तान बना गयी हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सुरेश रैना के नाम दर्ज था।

इस समय स्मृति मंधाना की उम्र 22 साल और 229 दिन है। सुरेश रैना ने जब भारतीय टीम की कप्तानी की थी उस समय उनकी उम्र 23 साल और 197 दिन था। रैना ने ज़िम्बाब्वे के खिलाफ कप्तानी की थी।

कुछ ख़ास नहीं बदला

कप्तान बनने के खिलाड़ियों पर अतरिक्त दबाव बनता है। वहीं स्मृति मंधाना का मानना है कि वह काफी समय से उपकप्तान हैं और उन्हें अनुभव हो गया है।

उन्होंने कहा

“तैयारी में बदलाव नहीं होगा, क्योंकि पिछले 2 वर्षों से उप-कप्तान के रूप में मैं रणनीति की सभी बैठकों में भाग ले रहा हूं। मुझे पता है कि मैच से पहले ही हम क्या करने जा रहे हैं। लेकिन अब मैं गेंदबाजों को बोलने के लिए अतिरिक्त प्रयास करें।”

टीम को मिली हार

कप्तान के रूप में स्मृति मंधाना की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही। इंग्लैंड ने पहले टी-20 मैच में भारत को 41 रनों से हरा दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 160 रन बनाये लेकिन भारतीय टीम 119 रन ही बना पाई।

बल्लेबाज के रूप में इस मैच में वह कुछ ख़ास नहीं कर पाई। 8 गेंद में सिर्फ दो रन बनाकर वह पवेलियन लौट गयी। उनके साथ ही टॉप आर्डर की कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाई।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post स्मृति मंधाना ने सुरेश रैना का बड़ा टी-20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड अपने नाम किया appeared first on Sportzwiki.