जहां एक तरफ अपनी सरजमीं पर भारतीय पुरुष टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो हाथ कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम इंग्लिश महिला टीम से लोहा ले रही है। भारत और इंग्लैंड की महिला टीम के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में भारतीय महिला टीम को हार का सामना करना पड़ा है।
इंग्लिश महिला टीम ने दी भारतीय महिला टीम को मात
इंग्लिश महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज को 2-1 से अपने नाम करने के बाद गुवाहटी में आज से शुरू हुई तीन मैचों की टी20 सीरीज में खेलने उतरी।

इस पहले टी20 मैच में इंग्लिश टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय महिला टीम को आसानी के साथ 41 रनों से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
इंग्लैंड महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए खड़ा किया 160 रनों का स्कोर
इस पहले टी20 मैच में हरमनप्रीत कौर की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रही भारत की कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना ने टॉस जीतकर पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
इंग्लिश महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी के न्योते को दोनों ही हाथों से स्वीकारते हुए जबरदस्त शुरुआत की। इंग्लिश टीम की सलामी जोड़ी डेनियल वाएट और टी बाउमैंट ने पहले विकेट के लिए मजबूत 89 रनों की साझेदारी की।

वाएट 35 रन बनाकर आउट हो गई जिसके बाद नटालिया सीवर भी खास नहीं कर सकी। लेकिन इसके बाद कप्तान हैथर नाइट ने बाउमॉंट के साथ शानदार साझेदारी कर बड़ा स्कोर बनाने में मदद की। इंग्लिश टीम ने 20 ओवर में 160 रन का स्कोर खड़ा किया। बाउमॉंट ने 62 और हैथर ने 20 गेंदों में तेज 40 रन की पारी खेली।
खराब बल्लेबाजी बनी भारतीय टीम की हार का कारण, बनाए 119 रन
इंग्लैंड के द्वारा दिए गए 161 रनों के लक्ष्य के जवाब में भारतीय महिला टीम बल्लेबाजी करने उतरी। लेकिन भारतीय टीम की शुरुआत बहुत ही खराब रही। भारतीय टीम ने देखते ही देखते एक के बाद एक 46 रनों के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए।

इसके बाद दीप्ति शर्मा और ए रेड्डी ने जरूर कुछ संभालने की कोशिश की और 30 रन की साझेदारी की लेकिन ये जीत के लिए काफी नहीं थी। अंततः भारतीय महिला टीम 20 ओवर खेलने के बाद 119 रन ही बना सकी और 41 रनों से हार का सामना करना पड़ा।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post पहले टी20 में भारतीय महिला टीम को इंग्लिश महिला टीम ने दी करारी मात, देखें स्कोरबोर्ड appeared first on Sportzwiki.