इन दिनों भारतीय क्रिकेट के में टी20 में कोई अच्छी खबर नहीं मिल रही है। पहले भारतीय पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 2-0 से हराया था। इसके बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में पांच विकेट से हार का मुहं देखना पड़ा है। इस मैच को हारने के साथ भारतीय टीम तीन मैचों की श्रृंखला 2-0 से पीछड़ गई है। पिछले कुछ मैचों से भारतीय टीम का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब होता जा रहा है टी20 में भारत की यह लगातार छठी हार है।
भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 112 रनों का लक्ष्य दिया जिसे इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में पांच विकेट पर 114 रन बनाकर हासिल कर लिया। इंग्लैंड की तरफ से उनकी सलामी बल्लेबाज डेनियली वाट ने 55 गेंद में सर्वाधिक नाबाद 64 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई है। स्मृति ने भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन उनका विकेट जाते ही टीम के लिए रन बनाना मुश्किल हो गया। बाएं हाथ की स्पिनर लिन्से स्मिथ ने शानदार गेंदबाजी करके टीम को विकेट दिलाने में कामयाब हुई है।
मिताली राज ने भारत की ओर से सर्वाधिक 20 रन बनाए जबकि दीप्ति शर्मा और भारती फुलमाली ने 18-18 रन का योगदान दिया। लेग स्पिनर पूनम यादव ने थोड़ी अच्छी गेंदबाजी करके टीम को लड़ने के लिए आगे बढ़ाया। लेकिन इंग्लैंड की वाट और विनफील्ड की जोड़ी ने अच्छी साझेदारी करके टीम को जीत की तरफ बढ़ाने में कामयाब हुई है। इंग्लैंड ने इस सीरीज का पहला मैच 41 रन से जीता और दूसरा मैच 5 विकेट से जीतकर सीरीज को अपने नाम करि लिया है।
Herald