इंटरनेट डेस्क। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हाल ही मेें खेली गई टी20 श्रृंखला में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने क्लीन स्वीप करते हुए इस श्रृंखला पर कब्जा जमा लिया है तो वहीं आज से शुरू होने वाली पांच वनडे मैचों कि श्रृखंला पर भी ऑस्ट्रेलिया कब्जा करना चाहेगी।
इस कारण पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में नहीं होगी वार्नर और स्मिथ की वापसी
वहीं भारत भी इन पांच मैचों की श्रृंखला को जीतकर टी20 सीरीज कि हार को भुलाना चाहेगा। आपकों बता दें की आज से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पहला मैच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम हैदराबाद में खेला जाएगा। टी20 में मिली हार के बार भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली हर हाल में वनडे सीरीज जीतने के इरादे से मैदान में उतरेंगे।
आपकों बता दें की टीम इंडिया के बल्लेबाज रोहित शर्मा को हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरें टी20 मैच में आराम दिया गया था और उनकी जगह शिखर धवन को मैदान में उतारा गया था। लेकिन अब वह एक बार फिर मैदान में वापसी करने जा रहे है।
विराट कोहली ने की इस दिग्गज बल्लेबाज के इस शानदार रिकॉर्ड की बराबरी
संभावित टीम इंडिया
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, अंबाती रायडू, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, विजय शंकर, और लोकेश राहुल।
संभावित टीम ऑस्ट्रेलिया
एरोन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस, एलेक्स कैरी, जेसन बेरहनडॉर्फ, एडम जैम्पा, मार्कस स्टोइनिस, उस्मान ख्वाजा, नैथन लॉयन, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झाए रिचर्डसन।