Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यूरोप पहले टी20 क्रिकेट लीग के लिये तैयार

मुंबई
महाद्वीपीय आधारित टी20 क्रिकेट लीग 30 अगस्त से 22 सितंबर के बीच आयरलैंड, नीदरलैंड और स्कॉटलैंड में खेली जाएगी। इस टी20 लीग में शहरों की फें्रचाइजी टीमें हिस्सा लेंगी। इसमें प्रत्येक देश से दो दो टीमें भाग लेंगी और इस तरह से छह टीमें इसमें खेलेंगी। इस लीग में कुल 33 मैच खेले जाएंगे, जिसमें ग्रुप चरण, सेमीफाइनल और फाइनल मैच शामिल हैं। वुड्स इंटरटेनमेंट और जीएस होल्डिंग ने क्रिकेट आयरलैंड के साथ मिलकर इस महाद्वीपीय टी20 लीग की शुरुआत की है।