केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2018 का दूसरा मैच कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच में केकेआर की पारी के 2.1 ओवर के दौरान एक बहुत ही दिलचस्प घटना देखने को मिली हैं. इस दिलचस्प घटना के बारे में ही हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में बताएंगे.
राशिद खान से हुई मिस फील्डिंग

दरअसल, केकेआर की पारी का तीसरा ओवर सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार लेकर आ रहे थे. उनके इस ओवर की पहली ही गेंद पर केकेआर के बल्लेबाज नितीश राणा ने पॉइंट की तरफ एक शानदार शॉट खेला खेला.
नितीश राणा के इस तेज शॉट को राशिद खान ने रोकने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उँगलियों में लगकर सीधे सीमा रेखा के पार चली गई.
राशिद खान ने कॉमेंटेटरों से कहा, बहुत दर्द हो रहा

बता दें, कि इसी वक्त राशिद खान फिल्ड से ही कॉमेंटेटरों के साथ बात कर रहे थे, इसलिए जब उनकी उंगली में लगी, तो कॉमेंटेटर ने राशिद खान की मिसफीडिंग पर चुटकी ली थी.
कॉमेंटेटरों ने राशिद खान से पूछा, उंगली में लगी, तो अब कैसा महसूस हो रहा हैं. इसके जवाब में राशिद खान ने कहा, बहुत तेज दर्द हो रहा हैं.
हालाँकि, गनीमत यह रही, कि यह चोट राशिद खान की ज्यादा गंभीर नहीं थी. उन्होंने इस मैच में अपने कोटे के पूरे 4 ओवर किये. उन्होंने अपने 4 ओवर में मात्र 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किया.
हालाँकि, वह अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये. इस मैच को केकेआर की टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते 6 विकेट से जीत लिया और पॉइंट्स टेबल में 2 महत्वपूर्ण अंक अर्जित कर लिए थे.
यहाँ देखें राशिद खान द्वारा की गई मिस फील्डिंग का वीडियो

— VINEET SINGH (@amit9761592734) March 24, 2019
बता दें, कि राशिद खान की खराब फील्डिंग से सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार काफी नाखुश दिखाई दिए थे. उन्होंने निराशा वाली प्रतिक्रिया व्यक्त की थी.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 2.1 ओवर में राशिद खान से हुई मिस फील्डिंग, तो गुस्से में कप्तान भुवनेश्वर कुमार ने किया कुछ ऐसा appeared first on Sportzwiki.