30 मई से इंग्लैंड एंड वेल्स में विश्व कप 2019 खेला जाना है. इस विश्व कप के लिए भारत को प्रबल दावेदार माना जा रहा है. इस विश्व कप में कुल 10 टीमें हिस्सा लेने वाली है. जिसका खिताबी मुकाबला 14 जून को लॉर्ड्स में खेला जाना है. विश्व कप 2019 के चलते ही आज हम आपकों भारतीय टीम के उन 15 खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो विश्व कप 2019 खेलने 22 मई को इंग्लैंड रवाना हो सकते हैं.
इन 15 खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड रवाना हो सकती है भारतीय टीम :
1. विराट कोहली (कप्तान)

विश्व कप 2019 में भारतीय टीम के कप्तानी की जिम्मेदारी विराट कोहली के कंधो पर होगी. साथ ही भारतीय टीम की बल्लेबाजी भी उन्ही के इर्द-गिर्द घूमेगी. वह वर्तमान समय में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज है. इनके सामने गेंदबाजों के लिए गेंदबाजी करना एक बुरे सपने की तरह होता हैं.
2. रोहित शर्मा

रोहित शर्मा टीम के ओपनर बल्लेबाज है. वह वनडे रैंकिंग पर नंबर-2 पर है. वह तीन दोहरे शतक भी वनडे क्रिकेट में लगा चुके हैं. विश्व कप में भी उनसे टीम को अच्छी शुरूआत की उम्मीद होगी.
3. शिखर धवन

रोहित शर्मा का साथ ओपनिंग में शिखर धवन देंगे. उनका फॉर्म अच्छा नहीं है, लेकिन आईसीसी टूर्नामेंट में हमेशा से वह अच्छा प्रदर्शन करते आये है, इसलिए लोगो को उम्मीद है, कि वह विश्व कप 2019 में अपने बल्ले से जमकर रन बनायेंगे.
4. केएल राहुल

केएल राहुल को बैक-अप ओपनर के रूप में विश्व कप खेलने भेजा जा सकता है. वह काफी प्रतिभावान बल्लेबाज है. उनकी प्रतिभा को देखते हुए भारतीय टीम के चयनकर्ता उन्हें विश्व कप 2019 का टिकट दे सकते हैं.
5. अम्बाती रायडू

अम्बाती रायडू को विश्व कप 2019 नंबर-4 की पोजीशन पर मौका मिल सकता है. हालाँकि, उनका फॉर्म अच्छा नहीं है, लेकिन विश्व कप 2019 में वह वापस अपना फॉर्म हासिल करना चाहेंगे.
6. एमएस धोनी (विकेटकीपर)

एमएस धोनी विश्व कप 2019 में भारतीय टीम के विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे. साथ ही वह विश्व कप 2019 में भारतीय टीम के मध्यक्रम को संभालेंगे. उनका अनुभव विश्व कप में भारतीय टीम के बहुत काम आ सकता है.
7. ऋषभ पंत

ऋषभ पंत को बैक-अप विकेटकीपर के रूप में विश्व कप 2019 के लिए भेजा जा सकता है. ऋषभ पंत एक युवा प्रतिभाशाली खिलाड़ी है, इसलिए चयनकर्ता उन्हें इंग्लैंड का टिकट दे सकते हैं.
8. केदार जाधव

केदार जाधव पिछले दो साल से भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में ही भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे है, इसलिए इनका भी विश्व कप 2019 में जाना लगभग तय है.
9. हार्दिक पांड्या

हार्दिक पांड्या टीम के सबसे अहम खिलाड़ियों में एक है. वह गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं. वह भारत की टीम को संतुलन देते हैं. वह विश्व कप 2019 में भारत के लिए काफी अहम साबित होने जा रहे हैं.
10. विजय शंकर

विजय शंकर को भी विश्व कप 2019 के लिए भेजा जा सकता है. शंकर को बैक-अप ऑलराउंडर के रूप में इंग्लैंड भेजा जा सकता है. वह अपनी प्रतिभा न्यूजीलैंड दौरे में और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में दिखा चुके हैं.
11. भुवनेश्वर कुमार

भुवनेश्वर कुमार इंग्लैंड की स्विंग कंडीशन में एक खतरनाक तेज गेंदबाज साबित हो सकते हैं. वह पहले भी इंग्लैंड की धरती में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. इस बार विश्व कप में वह अपनी स्विंग गेंदबाजी से तहलका मचाना चाहेंगे.
12. कुलदीप यादव

कुलदीप यादव पिछले दो साल से भारतीय टीम के लिए शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. उनकी ख़ास बात यह है, कि वः मध्य में भारतीय टीम को विकेट दिलाते हैं. विश्व कप 2019 में वह भी टीम के लिए काफी अहम है.
13. युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल भी भारतीय टीम के लिए पिछले 2 साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. विश्व कप 2019 में चहल का जाना भी तय है. वह भी अपने विश्व कप में धमाल मचाना चाहेंगे.
14. मोहम्मद शमी

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने पहले ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे में शानदार गेंदबाजी की थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी शानदार गेंदबाजी की थी. इनका भी विश्व कप के लिए जाना तय है.
15. जसप्रीत बुमराह

जसप्रीत बुमराह वर्तमान समय में वनडे क्रिकेट के नंबर-1 तेज गेंदबाज है. उनके आगे किसी भी बल्लेबाज का टिकना बहुत मुश्किल रहता है. वह निश्चित रूप से इस विश्व कप में भारत के सबसे अहम खिलाड़ी साबित होने वाले है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 22 मई को विश्वकप के लिए इंग्लैंड रवाना होगी भारतीय टीम, इन 15 खिलाड़ियों की जगह पक्की! appeared first on Sportzwiki.