Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय अंडर 23 टीम एएफसी अंडर 23 चैंपियनशिप क्वालीफायर से बाहर

ताशकंद
भारत की अंडर 23 राष्ट्रीय पुरुष टीम को रविवार को यहां ग्रुप चरण के अपने दूसरे मैच में ताजिकिस्तान के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा जिससे एएफसी अंडर 23 फुटबाल क्वालीफाइंग में टीम का अभियान खत्म हो गया। विजेता टीम की ओर से दालेर योदगोरोव ने 30वें जबकि सोलेहोव ने 85वें मिनट में गोल दागा। भारत की यह लगातार दूसरी हार है जिससे टीम एक भी अंक नहीं जुटा सकी। भारत के लिए गोलकीपर धीरज ंिसह ने अच्छा प्रदर्शन किया और हार के अंतर को कम रखा।