Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मेंस अंडर-23 क्रिकेट : बिहार ने मिजोरम को 70 रन से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: बीसीसीआई द्वारा आयोजित मेंस अंडर – 23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में खेले गए मैच में बिहार ने अपने अंतिम लीग मैच में मिजोरम को 70 रनों से पराजित किया. बिहार को आठ मैचों में से सात में जीत दर्ज मिली है. एक मैच उत्तराखंड से हार गया है. इस लीग मैच में बिहार 28 अंक लेकर अपने ग्रुप में नंबर दो पर रहा.

भुवनेश्वर के विकास क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए इस मुकाबले में बिहार ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले खेलते हुए बिहार ने सभी विकेट खोकर 49 ओवर में 247 रन बनाये. शकीबुल गणि ने 53 गेंदों में 51, अनमोल बोनी ने 24 गेंदों में 17, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 21 गेंदों में 15 रन,विभूति भास्कर ने 53 गेंद में 47, अभिषेक कुमार ने 54 गेंद में 29, सोनू आनंद ने 13 गेंद में 5, शब्बीर खान ने 45 गेंद में 59, सौरभ कुमार ने 21 गेंद में 9, मनमोहन ने 7 गेंद में 4 रन बनाये.

सौरभ ने एक और विकास झा ने नाबाद 1 रन बनाये. मिजोरम की ओर से ए कुमार ने 60 रन देकर दो, रोहन ने 44 रन देकर एक,मुआंजुला ने 31 रन देकर एक और परवेज ने 46 रन देकर 4 विकेट चटकाये.

जवाब में मिजोरम की टीम 49.5 ओवर में 177 रनों पर ऑल आउट  हो गई. सैयद बाजिद शाह ने 10, मार्ती ने 29, धनुर शिर्की ने 60, परवेज ने 4, ए कुमार ने 32,रोहन ने 4, मुआनजुला ने नाबाद 4 और रौता ने 4 रन बनाये. बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 32 रन देकर एक, विकास झा ने 33 रन देकर तीन, सौरभ कुमार ने 13 रन देकर एक, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने 39 रन देकर दो और मनमोहन ने 34 रन देकर दो विकेट चटकाये.

 

The post मेंस अंडर-23 क्रिकेट : बिहार ने मिजोरम को 70 रन से हराया appeared first on Live Cities.