Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला अंडर-23 टूर्नामेंट : बिहार ने अरूणाचल प्रदेश को 9 विकेट से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : भुवनेश्वर में बीसीसीआई द्वारा आयोजित महिला अंडर -23 वनडे लीग में बिहार ने अरूणाचल प्रदेश को 9 विकेट से हराया. टॉस बिहार ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए अरूणाचल प्रदेश की टीम सिर्फ 52 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी जिसमें 20 रन एक्स्ट्रा थे अरूणाचल प्रदेश के लिए प्रसार ने सिर्फ दहाई 10 रन बनाई.

कोमल चौहान 4 रन, मैमेख 5 रन, कैथल 6 रन, नबाम यपू 4 रन, यानो 2 रन, बाकी 4 बल्लेबाज 0 रन पर आउट हुए.  बिहार की ओर से गेंदबाजी में अपूर्वा का शानदार गेंदबाजी देखने को मिला.

अकेले अपूर्वा ने 23 रन देकर 7 विकेट लिये, इसके अलावा अपूर्वा कुमार, नविदेता और तेजस्वी को 1.1 विकेट मिला. 53 रनों के छोटे से लक्ष्य को बिहार महिला टीम ने सिर्फ 1 विकेट खो कर हासिल कर लिया.

अपूर्वा कुमारी नाबाद 23, पूजा कुमारी नाबाद 13 रन और साना अली 12 रन बनाए. अरुणाचल प्रदेश की ओर से सिर्फ कार्ला को 1 विकेट मिला. बिहार का अगला मुकाबला 28 मार्च को सिक्किम से होगी.

The post महिला अंडर-23 टूर्नामेंट : बिहार ने अरूणाचल प्रदेश को 9 विकेट से हराया appeared first on Live Cities.