23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू हो रहा है. इस टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी की टीम के बीच खेला जाना है. यह मैच चेन्नई के चेपक क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैच का क्रिकेट प्रशंसक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं, क्योंकि इस मैच मे धोनी और कोहली की सेना आमने-सामने होगी.
सुरेश रैना और विराट कोहली के बीच छिड़ेगी 5000 रनों की जंग

बता दें, कि इस आईपीएल के पहले मैच के दौरान आरसीबी के कप्तान विराट कोहली व चेन्नई सुपर किंग्स के उपकप्तान सुरेश रैना के बीच 5000 रनों की जंग छिड़ेगी.
दरअसल, दोनों ही बल्लेबाज 5000 रनों के बहुत करीब है, इसलिए दोनों खिलाड़ियों के पास इस मैच में अपने 5000 आईपीएल रन बनाने का सुनहरा मौका होगा. हालाँकि, यह देखना दिलचस्प होगा, कि दोनों में से कौन खिलाड़ी आईपीएल 2019 में अपने पहले 5000 रन पूरे करता है.
रैना मात्र 15, तो विराट 52 रन दूर

बता दें, कि अपने 5000 आईपीएल रनों से जहां आरसीबी के कप्तान विराट कोहली 52 रन दूर है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज सुरेश रैना अपने 5000 रनों से मात्र 15 रन दूर है.
यह दोनों ही खिलाड़ी आईपीएल 2019 के पहले मैच में अपने 5000 रनों को पूरा करना चाहेंगे. यह दोनों आईपीएल इतिहास के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं. इन दोनों खिलाड़ियों से ज्यादा रन किसी भी बल्लेबाज ने नहीं बनाये हैं.
ऐसा रहा हैं दोनों का अबतक का आईपीएल करियर

विराट कोहली अबतक अपने खेले 163 आईपीएल मैचों में 38.35 की शानदार औसत व 130.76 के स्ट्राइक रेट से 4948 रन बना चुके हैं. आरसीबी के कप्तान ने आईपीएल में 34 अर्धशतक व 4 शतक लगाये हुए हैं.
सुरेश रैना अबतक अपने खेले 176 आईपीएल मैचों में 34.37 की शानदार औसत व 138.47 के स्ट्राइक रेट से 4985 रन बना चुके हैं. उन्होंने आईपीएल में 35 अर्धशतक व 1 शतक लगाया हुआ हैं.
बता दें, कि विराट ने जहां यह सभी रन आरसीबी की टीम से खेलते हुए बनाये है. वहीं सुरेश रैना ने गुजरात लायंस और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए यह रन बनाये है.
23 मार्च को धोनी नहीं सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के बीच होगी जंग, जाने वजह
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post 23 मार्च को धोनी नहीं सुरेश रैना और महेंद्र सिंह धोनी के बीच होगी जंग appeared first on Sportzwiki.