14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिलें में, सुरक्षा में तैनात जवानों पर आंतकियों ने एक फिदायीन हमला किया था. जिसमें देश की सुरक्षा करने वाले 40 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हो गये हैं. इस घटना से पूरे देश में मातम सा छा गया था. इस आतंकवादी हमले को जैश-ए-मोहम्मद ने अंजाम दिया था.
किंग्स इलेवन ने शहीद हुए जवानों के परिवारों को दिए 25 लाख रूपये

बता दें, कि पूरे देश में जगह-जगह पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही हैं और उनके परिवारों को मदद पहुंचाई जा रही है.
इसी बीच किंग्स इलेवन पंजाब की टीम भी शहीदों के परिवारों को मदद पहुंचाने के लिए आगे आई है. उन्होंने शहीदों के पांच परिवार को 5-5 लाख रूपये मदद की हैं.
पहली बार जीतना चाहेगी आईपीएल का ख़िताब

किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल की एक ऐसी टीम हैं. जिसका इतिहास कुछ खास नहीं रहा है. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा की टीम एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम नहीं कर पाई हैं.
किंग्स इलेवन पंजाब की टीम आईपीएल के इतिहास में आजतक सिर्फ एक बार आईपीएल 2014 में फाइनल में पहुंच पाई हैं. वहीं साल 2008 के सेमीफाइनल में अपनी जगह बना पाई है. इसके अलावा पंजाब की टीम का आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा हैं.
किंग्स इलेवन पंजाब आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अबतक कई खिलाड़ियों को अपना कप्तान बना चुकी है, लेकिन कोई भी कप्तान किंग्स इलेवन पंजाब को आईपीएल का खिताब नहीं जीता पाया है. हालाँकि, इस बार रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी में पंजाब की टीम पहली बार आईपीएल का चैंपियन बनना चाहेगी.
आईपीएल 2019 में इस प्रकार है किंग्स इलेवन पंजाब की टीम

रविचंद्रन अश्विन (कप्तान), केएल राहुल, क्रिस गेल, एंड्रयू टाई, मयंक अग्रवाल, अंकित राजपूत, मुजीब उर रहमान, करुण नायर, डेविड मिलर, मंदीप सिंह, मोसिस हेनरिक्स, निकोलस पूरन, मोहम्मद शमी, सरफराज खान, वरुण चक्रवर्ती, सैम कुरेन, हार्डस विजलोन, अर्शदीप नाथ, दर्शन नाल्कंडे, प्रभसिमरन सिंह, अग्निवेस अयाची, हरप्रीत बरार.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post किंग्स इलेवन पंजाब ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों को दिए 25 लाख रूपये appeared first on Sportzwiki.