Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने 25 गेंदों पर लगाया शतक, जड़े छह गेंदों पर लगातार छह छक्के

अब क्रिकेट जगत में टी-10 क्रिकेट भी आ चूका है. इसी बीच टी-10 क्रिकेट को लेकर ही एक बहुत बड़ी खबर आ रही है. दरअसल पूर्व इंग्लैंड अंडर-19 टीम के बल्लेबाज विल जैक्स ने दुबई में एक टी-10 मैच में लंकाशायर के खिलाफ अपने क्लब सरे के लिए विस्फोटक पारी खेली है. उन्होंने अपनी टीम सरे के लिए सिर्फ 25 गेंदों पर एक तूफानी शतक लगा दिया है.

छह छक्कों सहित 25 गेंद पर लगाया शतक 

उन्होंने मैदान के चारों तरफ शॉट्स खेलकर लंकाशायर के गेंदबाजी आक्रमण की धुनाई की है. बता दें, कि उन्होंने स्टीफन पैरी के एक ओवर में छह छक्के भी लगा डाले. यह सरे की पारी का 5वां ओवर था जब जैक ने पैरी की गेंदों पर छह गगनचुम्बी छक्के लगाये. इस ओवर से पहले विल जैक्स 62 रन के स्कोर पर खेल रहे थे, लेकिन इस ओवर के खत्म होने के साथ ही वह 98 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर पहुंच गए थे.

आउट होने से पहले बनाये 30 गेंदों पर कुल 105 रन 

वह जब 98 के स्कोर पर थे, तब उनके खिलाफ एलबीडब्लू की अपील हुई थी. हालाँकि, अंपायर ने उन्हें आउट नहीं दिया और इसके बाद उन्होंने अपना शतक पूरा कर लिया था.

उन्होंने मैच के नौवें ओवर में आउट होने से पहले 30 गेंदों पर 105 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने अपनी इस विस्फोटक पारी से सभी क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया.

95 रन के बड़े अंतर से जीता सरे

उनकी इस शानदार पारी के दम पर सरे की टीम निर्धारित दस ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाने में कामयाब रह पाई.

इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी लंकशायर की टीम 9.3 ओवर में मात्र 81 रन पर आउट हो गई और इस मैच को सरे की टीम ने 95 रन के बड़े अंतर से जीत लिया.

यहाँ देखें विल जैक्स की तूफानी पारी का पूरा वीडियो 

 

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post इंग्लैंड के इस खिलाड़ी ने 25 गेंदों पर लगाया शतक, जड़े छह गेंदों पर लगातार छह छक्के appeared first on Sportzwiki.