Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सरे काउंटी के विल जैक्स ने 25 गेंदों पर बनाया शतक

 
नई दिल्ली 

इंग्लैंड की सरे काउंटी के विल जैक्स ने घरेलू सीजन की शुरुआत से पहले दमदार खेल दिखाया है। उन्होंने लंकाशर के खिलाफ सिर्फ 25 गेंदों पर शतक लगा दिया है। यह प्रफेशनल क्रिकेट में किसी इंग्लिश बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक माना जा रहा है।  

जैक ने अपनी पारी में 11 छक्के और 8 चौके लगाए। दुबई में खेले जा रही टी10 त्रिकोणीय सीरीज में उन्होंने यह पारी खेली। टूर्नमेंट में तीसरी टीम आईसीसी अकादमी है। जैक्स ने 30 गेंदों पर 105 रनों की नाबाद पारी खेली। उनक टीम ने यह मुकाबला जीता। जैक्स ने लंकाशर के बोलर स्टीफन पैरी के एक ओवर में लगातार छह छक्के भी लगाए। पैरी इंग्लैंड के लिए वनडे इंटरनैशनल और टी20 क्रिकेट खेल चुके हैं। 20 वर्षीय जैक्स ने फरवरी में इंग्लैंड लायंस की ओर से खेलते हुए भारत ए के खिलाफ अनधिकृत टेस्ट मैच में 63 रनों की पारी खेली थी। 

जैक्स ने सरे के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर बताया, 'लोग बात कर रहे थे कि यहां पर 120-130 रनों का स्कोर औसत रहता है तो मैं सिर्फ बल्लेबाजी का लुत्फ उठाना चाहता था।' उन्होंने कहा, '98 पर पहुंचने के बाद ही मैंने सेंचुरी के बारे में सोचना शुरू किया। यह सब बहुत जल्दी में हुआ।'