Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

27 गेंदों में 77 रनों की पारी के दौरान क्रिस गेल के तूफान ने कई विश्व कीर्तिमान अपने नाम किए

वेस्टइंडीज में क्रिस गेल की अंतिम एकदिवसीय पारी याद करने वाली थी उन्होंने 27 गेंदों में 77 रन की पारी ने वेस्टइंडीज को पांचवें वनडे में सात विकेट से जीत दिलाकर सीरीज 2-2 से बराबर कर दी. पांच विकेट लेने लेने वाले ओशेन थॉमस को मैन ऑफ़ द मैच का खिताब दिया गया.

गेल ने सेंट लूसिया में मैच के स्टार थे. 39 वर्षीय इस बल्लेबाज ने 39 छक्कों के साथ 106 के औसत से 424 रन बनाने के बाद मैन ऑफ द सीरीज़ अवार्ड जीता.

इसी के साथ उन्होंने सेंट लूसिया में कई विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किए

1. इमरान ताहिर एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं, जो क्रिस गेल से बड़े हैं, और जिन्होंने इस उम्र में एकदिवसीय मैचों में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता है.

2. वनडे में कम से कम 50 रन बनाने के मामले में गेल ने 96.10 परसेंट रन चौके छक्के से बनाए. जो की वनडे क्रिकेट में दूसरा सबसे ज्यादा है. ये रिकॉर्ड आंद्रे फ्लेचर (96.15) के नाम है. जिस तरह के फॉर्म में गेल है. ये  रिकॉर्ड भी कहीं ना टूट जाए.

3. गेल की इस पारी में वनडे में (20 गेंदों) में किसी भी बल्लेबाज के चौथा सबसे बेहतरीन स्ट्राइक रेट (285) बनाया.

4. क्रिस गेल ने एकदिवसीय श्रृंखला में मोइन अली की गेंद पर 11 छक्के मारे, जो एक श्रृंखला में किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे अधिक है. दूसरे नंबर पर भी गेल हैं, जिन्होंने इसी सीरीज़ में वोक्स को नौ  छक्के मारे हैं.

5. गेल ने अपना अर्धशतक बनाने में सिर्फ 19 गेंदें लीं, जो एकदिवसीय में वेस्ट इंडीज के बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज है. पिछला रिकॉर्ड डैरेन सैमी के नाम है जिन्होंने 20 गेंद में बनाया था.

आईपीएल में चलेगा अब गेल का बल्ला 

वेस्टइंडीज का ये धुआंधार बल्लेबाज अब आईपीएल में पंजाब के लिए खेलते हुए दिखेगा. इसके बाद ये खिलाड़ी विश्व कप में वेस्टइंडीज के लिए आखिरी बार वनडे क्रिकेट में सलामी बल्लेबाज बनेगा. विश्व कप के बाद गेल वनडे क्रिकेट से सन्यास ले  लेंगे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post 27 गेंदों में 77 रनों की पारी के दौरान क्रिस गेल के तूफान ने कई विश्व कीर्तिमान अपने नाम किए appeared first on Sportzwiki.