Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को दिया 273 का लक्ष्य

 नई दिल्ली 
पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर में 9 विकेट गंवा कर 272 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 52 रनों की पारी खेली. भारतीय टीम फिरोज शाह कोटला मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें और निर्णायक वनडे मैच में जीत हासिल कर सीरीज जीतना चाहेगी. मोहली में मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-2 की बराबरी कर ली थी.
उस्मान ख्वाजा के शतक (100) की मदद से ऑस्ट्रेलिया ने दिल्ली में बुधवार को भारत के खिलाफ मजबूत स्कोर खड़ा किया। वैसे भारत ने शानदार वापसी कर ऑस्ट्रेलिया को विशाल स्कोर बनाने से रोका। ऑस्ट्रेलिया ने 9 विकेट पर 272 रन बनाए। भारत इस मैच को जीतकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगा। ऑस्ट्रेलिया ने पिछले दो मैच जीत सीरीज में बराबरी की, अब मेहमान टीम इस मैच को जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से मैदान में उतरेगी। दोनों टीमों के लिए यह करो या मरो का मुकाबला होगा। भारत का इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड शानदार रहा है और वह पिछले 21 रनों से फिरोजशाह कोटला मैदान पर कंगारू टीम से हारा नहीं है।