भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम और निर्णायक मैच 13 मार्च बुधवार को दिल्ली में खेला जायेगा. बता दें, कि चौथे वनडे मैच में भारतीय टीम को रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने शानदार शुरूआत दिलाई थी, लेकिन सीरीज के इस पांचवे वनडे में भारत नई ओपनिंग जोड़ी के साथ मैदान पर उतर सकता है.
बैक-अप ओपनर को अजमाने के चलते, राहुल को मिल सकता है ओपनिंग का मौका

विश्व कप से पहले भारतीय टीम का यह आखिरी मैच होगा. विश्व कप के लिए केएल राहुल को टीम मैनेजमेंट बैक-अप ओपनर के तौर पर देख रही है, इसलिए सीरीज के आखिरी वनडे में केएल राहुल को ओपनिंग में अजमाया जा सकता है.
धवन और राहुल कर सकते हैं पारी की शुरूआत

भारतीय टीम इस सीरीज में काफी प्रयोग कर रही है. सीरीज के इस पांचवे वनडे में भी राहुल के ओपनिंग में प्रयोग के चलते भारतीय टीम रोहित शर्मा को इस मैच में आराम दे सकती है और उनकी जगह केएल राहुल को ओपनिंग में मौका दिया जा सकता है.
अगर ऐसा होता हैं, तो पांचवे वनडे मैच में शिखर धवन और केएल राहुल भारतीय टीम की पारी की शुरूआत कर सकते हैं.
राहुल खुद को करना चाहेंगे साबित

केएल राहुल को अगर पांचवे वनडे में मौका मिलता है, तो वह खुद को साबित करना चाहेंगे और विश्व कप की टीम में अपना नाम पक्का करना चाहेंगे. वह चौथे वनडे में मात्र 26 रनों की पारी ही खेल पाए थे, लेकिन भारतीय टीम को उनसे बड़ी पारी की उम्मीद है.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में केएल राहुल ने शानदार फॉर्म दिखाया था व 50 और 47 रन की दो विस्फोटक पारियां खेली थी.
हालाँकि, अभी भी उनके विश्व कप में जाने व ना जाने को लेकर प्रश्नचिन्ह बना हुआ हैं. उनके पास पांचवे वनडे में चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का अंतिम मौका है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रोटेशन पालिसी के तहत दिग्गज को आराम देकर, इन 2 खिलाड़ियों से विराट करा सकते हैं पारी की शुरुआत appeared first on Sportzwiki.