आरसीबी के कप्तान विराट कोहली और केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर के बीच का मनमुटाव जगजाहिर है. हाल में ही गौतम गंभीर ने कहा था, कि विराट कोहली को आरसीबी का शुक्रगुजार होना चाहिए, कि इतने सालों से टीम के हारने के बावजूद उन्हें कप्तान बनाये रखा हैं.
विराट ने भी गंभीर को इस बात का जवाब दिया था और कहा था, कि मैं अगर इसी तरह लोगो की बात सुनता रहा, तो मैं शायद कभी क्रिकेट नहीं खेल पाउंगा.
गंभीर ने दिया आरसीबी को जीत का मंत्र

इसी बीच केकेआर के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने कमेंट्री के दौरान आरसीबी को आईपीएल 2019 जीत का मंत्र बताया हैं. उन्होंने कहा है, कि अगर कप्तान विराट कोहली, एबी डीविलियर्स से ओपनिंग कराये, तो इस सीजन आरसीबी को सफलता मिल सकती हैं.
गंभीर का मानना है, कि अगर एबी डीविलियर्स ओपनिंग करेंगे, तो वह 2-3 शतक जरुर अपनी टीम के लिए बनायेंगे और अपनी टीम को एकतरफा जीत दिलाएंगे.
एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए

गौतम गंभीर ने आरसीबी और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए पहले मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए कहा,
“आरसीबी हर साल एक ही तरह के माइंडसेट के साथ खेल रही है, जो मुझे लगता है, कि सही नहीं है. उनके पास एबी डीविलियर्स जैसा खिलाड़ी है, लेकिन वह उनका सही इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं. आपकों एबी डीविलियर्स जैसे खिलाड़ी का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए.”
एबी डीविलियर्स करे पारी की शुरूआत

गौतम गंभीर ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा,
“अगर वह एबी डीविलियर्स से ओपनिंग कराते हैं, तो एम चिन्नास्वामी के पिच पर वह आराम से 2-3 शतक लगा सकते हैं और अपने अकेले दम पर आरसीबी को मैच जीता सकते हैं.
2-3 मैच विराट कोहली भी आरसीबी को जरुर अपने अकेले दम पर जीतायेंगे, इसलिए अगर आर सीबी 7 मैच जीत जाती है, तो उसके पास प्लेऑफ़ में पहुँचने का एक शानदार मौका होगा. मेरी सोच यही है, कि अगर आरसीबी को इस सीजन अच्छा करना हैं, तो एबी डीविलियर्स से ओपनिंग करानी होगी.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post गौतम गंभीर ने कहा अगर ये 2 खिलाड़ी करें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पारी की शुरुआत तो टीम बन सकती है आईपीएल विजेता appeared first on Sportzwiki.