Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप की वजह से पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया ने बाकी बचे 2 मैचों से पहले ही भेजा स्वदेश

वर्ल्ड कप में अब सिर्फ़ 2 महीने का ही समय बचा है. इसलिए सभी टीम अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम देना चाहती है, क्योंकी कोई भी टीम नहीं चाहती कि उनके मुख्य खिलाड़ी वर्ल्ड कप से पहले चोटिल हो जाये या शारीरिक थकान से जूझ रहे हो. इसी कड़ी में काम करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपने मुख्य तेज गेदबाज पैट कमिंस को पाकिस्तान के खिलाफ बचे हुए मैचो से आराम दे दिया है.

पाकिस्तान से सीरिज जीत चुकी है ऑस्ट्रेलिया की टीम

पिछले कुछ दिनों से शानदार क्रिकेट खेल रही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पाकिस्तान को पहले 3 मैचो में हराकर सीरिज पर पहले ही कब्ज़ा जमा लिया है. इसी कारण अब वो अपने प्रमुख खिलाड़ियों को आराम दे रही है. जिससे वो वर्ल्ड कप तक तरोताज़ा होकर क्रिकेट में वापसी करें.

पाकिस्तान को हराने से पहले ऑस्ट्रेलिया ने भारत को घर में घुसकर टी-20 और एकदिवसीय सीरिज में हराया था. कमिंस इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे है. भारत के खिलाफ शानदार प्रद्रर्शन करने के बाद अब वो पाकिस्तान के खिलाफ भी अच्छा खेल रहे थे और तीसरे एकदिवसीय मैच में तो वो मैन ऑफ़ दी मैच भी रहे थे. इस सीरिज का चौथा एकदिवसीय मैच 29 मार्च और पांचवा एकदिवसीय मैच 31 मार्च को खेला जायेगा.

वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिए ही आईपीएल में नहीं लिया इस बार हिस्सा

ऑस्ट्रेलिया के कई खिलाड़ी इस बार वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए आईपीएल में हिस्सा नहीं ले रहे हैं,  जिनमे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरोन फिंच, आक्रामक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल और तेज गेदबाज पैट कमिंस के अलावा मिशेल स्टार्क का नाम भी शामिल है.

मौजूदा सीरीज में अब ऑस्ट्रेलिया के पास सिर्फ़ 3 तेज गेंदबाज ही बचे हैं, जिनमें नाथन कुल्टर नाइल, जैसन बेंडरनड्राफ और केन रिचर्डसन का नाम शामिल है. ये तीनों गेदबाज अब अच्छा प्रद्रर्शन करके वर्ल्ड कप की टीम के लिए अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे. इससे पहले इसी सीरिज में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जॉय रिचर्डसन चोटिल होकर सीरिज से बाहर हो गये थे.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post विश्वकप की वजह से पैट कमिंस को ऑस्ट्रेलिया ने बाकी बचे 2 मैचों से पहले ही भेजा स्वदेश appeared first on Sportzwiki.