भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मैच नागपूर में खेला जाना है. पहले मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 विकेट से मैच जीत लिया. इस मैच में एक बार फिर भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजो ने कमाल नहीं किया. मैच में शिखर धवन तो अपना खाता भी नहीं खोल पाएं.
रोहित शर्मा भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए

भारतीय टीम का ये शानदार बल्लेबाज पिछले कुछ दिनों से लंबी पारी नहीं खेल पा रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरूआती तीन मैच निकाल दें. तो उसके बाद ये खिलाड़ी कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाया है. वो लगातार भारतीय टीम के लिए खेलते आ रहे हैं. ये खिलाड़ी किसी भी मैच में फॉर्म में वापस आ सकता है. दूसरे मैच में इस खिलाड़ी को खेलना चाहिए.
शिखर धवन का फ्लॉप शो जारी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन लगातार खराब फॉर्म में चल रहे हैं. इस खिलाड़ी ने इस साल 9 मैच खेले हैं. जिसमे इनका औसत लगभग 30 का रहा है.
शिखर पिछले कई मैचों में कोई ख़ास प्रदर्शन नहीं किया है. टी-20 मैच हो या फिर वनडे मैच वो हाल के दिनों में ऐसा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं की उनको लगतार मौके दिए जाए.
के एल राहुल ने फॉर्म में की वापसी

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज के एल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. इस खिलाड़ी को विश्व कप में भारतीय टीम का तीसरे सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है. लेकिन शानदार फॉर्म में होने के बावजूद इस खिलाड़ी को पहले मैच में मौका नहीं दिया गया.
शिखर धवन लगातार फ्लॉप हो रहे हैं. वहीं के एल राहुल की अगर बात करें वो लगातार शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगले मैच में धवन की जगह के एल राहुल और रोहित शर्मा सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आ सकते हैं.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post दूसरे मैच में रोहित-धवन नहीं बल्कि ये 2 खिलाड़ी पारी की शुरुआत करते आ सकते हैं नजर, दिग्गज बैठेगा बाहर! appeared first on Sportzwiki.