Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईलीग: चर्चिल ने चेन्नई एफसी को 3-2 से हराया

गोवा
विल्स प्लाजा के दो गोल की मदद से चर्चिल ब्रदर्स ने चेन्नई सिटी को बुधवार को 3-2 से हराकर उसकी पहले आईलीग फुटबाल खिताब को सुनिश्चित करने की उम्मीदों को झटका पहुंचाया। चेन्नई सिटी अभी आईलीग तालिका में शीर्ष पर है। उसकी तरफ से 29वें मिनट में आर सैंड्रो ने गोल किया लेकिन प्लाजा (38वें) ने चर्चिल ब्रदर्स को बराबरी दिलायी। चेन्नई को क्राइस्ट रेमी (50वें) ने फिर बढ़त दिलायी लेकिन पेड्रो मांझी ने 69वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदलने में गलती नहीं की। इसके बाद प्लाजा ने 71वें मिनट में निर्णायक गोल दागा। इस जीत से चर्चिल के 34 अंक हो गये हैं और वह तीसरे स्थान पर पहुंच गया। चेन्नई सिटी 40 अंक लेकर अब भी शीर्ष पर है। वह ईस्ट बंगाल से चार अंक आगे है।