Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा ली गई 3 सबसे बेहतरीन हैट्रिक, हैरान करने वाले हैं पहले 2 नाम

आज से आईपीएल के 12वां संस्करण शुरू हो रहा है। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जायेगा। आईपीएल के हर सीजन में कई बड़े रिकॉर्ड बनते और टूटते हैं। टूर्नामेंट में अभी तक कई बड़े गेंदबाजों ने हैट्रिक भी लिया है। इसमें भारतीय समेत विदेशी गेंदबाज भी शामिल है।

आज हम आपको आईपीएल में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा ली गयी तीन सबसे बेहतरीन हैट्रिक के बारे में बताते हैं।

3. रोहित शर्मा बनाम मुंबई इंडियंस

भारतीय टीम के उपकप्तान रोहित शर्मा आईपीएल में हैट्रिक ले चुके हैं। रोहित ने दूसरे सीजन में डेक्कन चार्जर्स की तरफ से खेलते हुए अपनी वर्तमान टीम मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही हैट्रिक लिया था। 146 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई को जीत के लिए 30 गेंद में 46 रनों की जरूरत थी।

रोहित ने पहले 16वें ओवर की अंतिम दो गेंद पर अभिषेक नायर और हरभजन सिंह को पवेलियन भेजा। अपने अगले ओवर की पहली ही गेंद पर जेपी डुमनी को आउट कर उन्होंने अपना हैट्रिक पूरा। इसी वजह से मुम्बई को इस मैच में 19 रनों से हार मिली।

2. युवराज सिंह बनाम डेक्कन चार्जर्स

आईपीएल 2009 में ही युवराज सिंह ने डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक लिया था। इस सीजन में उन्होंने दो हैट्रिक विकेट लिए थे। डेक्कन चार्जर्स को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत के लिए 54 गेंद में 65 रन चाहिए थे और उसके 8 विकेट बचे थे।

अपने स्पेल के दूसरे ओवर में पहले युवराज सिंह ने हर्शल गिब्स, फिर एंड्रू सायमंड्स और एंटी में वेणुगोपाल राव को आउट कर हैट्रिक पूरा किया। इस मैच को किंग्स इलेवन ने 1 रनों से अपने नाम किया। इस प्रदर्शन के लिए युवी को मैन ऑफ द मैच का अवार्ड भी मिला।

1. अमित मिश्रा बनाम पुणे वारियर्स

आईपीएल 2013 में सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर अमित मिश्रा ने पुणे वारियर के खिलाफ हैट्रिक लिया था। पुणे को अंतिम दो ओवर में जीत के लिए 14 रनों की जरूरत थी और उनके चार विकेट शेष थे। मनीष पांडे और एंजलो मैथ्यूज क्रीज पर टिके थे।

अमित मिश्रा ने 19वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैथ्यू को पवेलियन भेजा। तीसरी गेंद पर मनीष पांडे ने एक रन लिया। इसके बाद अंतिम तीन गेंद पर उन्होंने भुवनेश्वर कुमार, राहुल शर्मा और अशोक डिंडा को आउट कर न सिर्फ अपना हैट्रिक पूरा किया बल्कि अपनी जीत को जीत भी दिला दी।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल इतिहास में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा ली गई 3 सबसे बेहतरीन हैट्रिक, हैरान करने वाले हैं पहले 2 नाम appeared first on Sportzwiki.