Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंबाती रायडू के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद खुल सकती है विश्वकप के लिए इन 3 खिलाड़ियों की किस्मत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इनदिनों पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस पांच मैच की वनडे सीरीज के शुरूआती दोनों वनडे मैच में भारतीय टीम के नंबर-4 बल्लेबाज अम्बाती रायडू बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए हैं. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में तीन ऐसे खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिन्हें अम्बाती रायडू की खराब फॉर्म को फायदा मिल सकता है.

ऋषभ पंत 

अम्बाती रायडू की खराब फॉर्म का फायदा सबसे ज्यादा ऋषभ पंत को मिल सकता है, क्योंकि वह भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में नंबर-4 पर ही बल्लेबाजी करते हैं. अगर रायडू इसी तरह फेल होते रहे, तो ऋषभ पंत को नंबर-4 पर खेलने का मौका मिल सकता हैं और अगर वह नंबर-4 पर अच्छा प्रदर्शन करते है, तो विश्व कप 2019 के लिए भी अपनी जगह पूरी तरह से पक्की कर सकते हैं.

केएल राहुल 

केएल राहुल एक बहुत ज्यादा प्रतिभाशाली बल्लेबाज हैं. उन्होंने अपनी प्रतिभा का एक नमूना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज में दिखाया था. उन्होंने टी-20 सीरीज में 50 और 47 रन की दो शानदार पारियां खेली थी. इसके बावजूद उन्हें वनडे टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही है.

हालाँकि, अब अम्बाती रायडू के खराब फॉर्म का फायदा प्रतिभाशाली बल्लेबाज केएल राहुल को मिल सकता है. उन्हें रायडू की जगह नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए अजमाया जा सकता हैं और वह हुए मौकों पर शानदार प्रदर्शन करके अपनी जगह वनडे टीम में पूरी तरह से पक्की कर सकते हैं.

विजय शंकर 

विजय शंकर की बल्लेबाजी तकनीक से सभी प्रभावित हैं. उन्होंने नागपुर वनडे में शानदार 46 रन की पारी खेली थी. वहीं वेलिंगटन वनडे में भी उन्होंने 45 रन की शानदार पारी खेली थी.

रायडू का अगर इसी तरह खराब फॉर्म जारी रहा, तो उनकी जगह विजय शंकर को नंबर-4 पर बल्लेबाजी का मौका दिया जा सकता हैं और विजय शंकर इसका फायदा उठाकर अपनी जगह भारतीय टीम में पूरी तरह से पक्की कर सकते हैं.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post अंबाती रायडू के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद खुल सकती है विश्वकप के लिए इन 3 खिलाड़ियों की किस्मत appeared first on Sportzwiki.