खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (104) के वनडे करियर की पहली शतकीय पारी और आरोन फिंच (93) की अर्धशतकीय पारी की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मैच में निर्धारित ओवरों में 5 विकेट पर 313 रन बनाए हैं।
...तो इस कारण धोनी को मिला था खिलाड़ियों को आर्मी कैप बांटने का मौका
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने वाली ऑस्ट्रेलिया टीम को उस्मान ख्वाजा और आरोन फिंच ने पहले विकेट के लिए 193 रन की साझेदारी कर अच्छी शुरुआत दी।
सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपने वनडे करियर की सर्वश्रेष्ठ पारी के दौरान 113 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और एक छक्का लगाया। इससे पहले ख्वाजा का एकदिवसीय मैचों में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 98 रन था।
तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया की अच्छी शुरुआत, ख्वाजा और फिंच ने लगाए अर्धशतक
वहीं पिछले कुछ मैचों से असफल रहे आरोन फिंच ने 93 रन की अर्धशतकीय पारी खेल फॉर्म में वापसी की। फिंच ने अपनी इस पारी में 99 गेंदों का सामना करते हुए दस चौके और तीन छक्के लगाए।
इसके बाद ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने 31 गेंदों पर 47 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी में तीन चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और एलेक्स कारे ने कंगारू टीम को 300 के पार पहुंचाया। मार्कस स्टोइनिस ने 31 और एलेक्स कारे ने 21 रन का योगदान दिया।
रांची वनडे के लिए इस नए लुक के साथ मैदान पर उतरी भारतीय टीम
भारतीय टीम की ओर से सबसे सफल गेंदबाज कुलदीप यादव रहे। यादव ने दस ओवर में 64 रन देकर तीन विकेट लिए। जबकि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने एक विकेट अपने नाम किया।