Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: विराट कोहली ने स्पीड के मामले में उसेन बोल्ट को दी टक्कर, 32 KM/H के स्पीड से दौड़ा यह भारतीय खिलाड़ी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का आखिरी मैच खेला जा रहा है. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 9 विकेट गंवा कर 272 रन बनाए और टीम इंडिया को जीत के लिए 273 रनों का लक्ष्य दिया. ऑस्ट्रेलिया के लिए उस्मान ख्वाजा ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए जबकि पीटर हैंड्सकॉम्ब ने 52 रनों की पारी खेली.

भारत को मिला 272 रन का लक्ष्य 

भारतीय टीम को जब 272 रन का लक्ष्य मिला. टीम को शुरूआती झटका लग गया. धवन पिछले मैच में शानदार बल्लेबाजी कर फॉर्म में वापस आए थे. लेकिन आज फिर इस खिलाड़ी ने कोई बड़ा स्कोर नहीं बना पाया. इसके बाद टीम के कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने आए. उन्होंने हालांकि बड़ी पारी नहीं खेली.

कोहली को दौड़ता देख बोल्ट भी शर्मा जाएँ

 

भारतीय टीम के कप्तान विराट अपनी फिटनेस की वजह से पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं. आज के मैच में ये खिलाड़ी लगभग 32 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ा. वो रन लेने के लिए इस स्पीड से दौड़े. आप भी ये वीडियो देख हैरान रह जाएंगे. भारतीय टीम के कप्तान अपने फिटनेस की वजह से पूरे दुनिया में मशहूर हैं.

यहाँ देखें वीडियो 

भारतीय टीम विश्व कप से पहले ये आखिरी सीरीज मैच खेला. भारतीय टीम के खिलाड़ियों को अब विश्व कप में भाग लेना है. उसके पहले टीम के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा होंगे. विराट को आज के मैच में बड़ी पारी खेलने की जरूरत थी. लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाएं.

भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में आज दो बदलाव हुए 

भारतीय टीम के प्लेइंग इलेवन में आज दो बदलाव हुए हैं. युजवेंद्र चहल और केएल राहुल की जगह रवींद्र जडेजा और मोहम्मद शमी को शामिल किया गया. ऑस्ट्रेलिया ने टीम में दो बदलाव किए हैं. शॉन मार्श की जगह मार्कस स्टोइनिस और जेसन बेहरेनडोर्फ की जगह नाथन लियोन को चुना.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post वीडियो: विराट कोहली ने स्पीड के मामले में उसेन बोल्ट को दी टक्कर, 32 KM/H के स्पीड से दौड़ा यह भारतीय खिलाड़ी appeared first on Sportzwiki.