Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का खुलासा, क्यों सिर्फ 33 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ने 2014 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। एबी डिविलियर्स की संन्यास की तरह उनके फैसले ने भी सभी को चौंका दिया था क्योंकि स्मिथ की उम्र सिर्फ 33 साल थी। सबसे ज्यादा टेस्ट मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड बनाने वाले स्मिथ ने अपने संन्यास से जुड़े कई खुलासे किये हैं।

यह भी संन्यास लेने की वजह

ग्रीम स्मिथ ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उनका करियर में कुछ अच्छे साल बचे हुए थे लेकिन उन्हें पारिवारिक वजहों से फैसला लेना पड़ा। रायडर मीडिया से पूर्व कप्तान ने कहा

“मैं 33 साल की उम्र में रिटायर हो गया था और शायद मेरे पास कुछ साल का अच्छा समय बचा था। मैंने 22 साल की उम्र से अपने देश की कप्तानी की। उस समय जीवन की परिस्थितियाँ सरल नहीं थीं, तलाक हो रहा था और मेरी बेटी गर्म पानी से जल गई।”

कोच की वजह से भी परेशानी

मिकी आर्थर और गैरी कर्स्टन को बाद रसेल डोमिंगो को दक्षिण अफ्रीका का कोच बनाया था। उसके पास कोचिंग का खास अनुभव नहीं था और इसी वजह से कप्तान स्मिथ को काफी परेशानी होती थी। उन्होंने आगे कहा

“हमने उस माहौल को मिकी आर्थर और गैरी कर्स्टन के साथ एक सफल समय में बनाया था। हम एक बहुत ही उच्च प्रदर्शन करने वाली टीम थे। जब रसेल डोमिंगो आया, तो मेरे पास 10 कदम पीछे जाने और फिर से शुरू करने की ऊर्जा नहीं थी। वह बहुत अनुभवहीन कोच थे। बहुत सारी चीजें हो रही थीं, जिनसे आप अभी दूर चले गए थे। यही समय सही था और मैंने खेल से दूर जाने का फैसला किया।”

शानदार रहा करियर

कप्तान और सलामी बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए 117 टेस्ट में 9,265 रन और 197 एकदिवसीय मैचों में 6,989 रन बनाए। उन्होंने 109 टेस्ट और 150 वनडे मैचों में अपने टीम की कमान भी संभाली।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ का खुलासा, क्यों सिर्फ 33 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास appeared first on Sportzwiki.