आज हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जो बढ़ती उम्र के साथ जबरदस्त खेले का प्रदर्शन करके दिखा रहा है। कई लोगों को मानना है की क्रिकेट में 35 साल की उम्र के बाद खिलाड़ी के प्रदर्शन में थोड़ी कमी आने लग जाती है। लेकिन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल क्रिकेट में उम्र को लेकर जो सवाल खड़े होते है उनका अपने बल्ले से जवाब दे दिया है। गेल इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी एकदिवसीय मैच खेला और इस अंतिम मैच में जबरदस्त पारी खेलकर सबका दिल जीत लिया हैै।
गेल ने 27 गेंदों की छोटी से पारी में पांच चौकों और नौ छक्के की मदद से 77 रन की तूफानी पारी खेलकर बता दिया है की अभी उनमें बहुत दम बाकी है। गेल ने संन्यास लेने का एलान कर दिया है लेकिन इस सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखकर लोग उनको संन्यास वापस लेने का आग्रह करने लग गए है। इस सीरीज में गेल का प्रदर्शन इतना शानदार रहा है की 39 साल की उम्र में एक सीरीज में 39 छक्के लगाने का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है। वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेली गई 5 मैचों की सीरीज में गेल ने 39 छक्के लगाकर सबको हैरान कर दिया है।
अगर इस सीरीज में गेल के प्रदर्शन के बात करें तो चार मैचों में गेल ने 134 के स्ट्राइक रेट से 424 रन बनाए हैं। इस सीरीज में गेल ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में 500 छक्के पूरे करने का एक विश्व रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है। इस सीरीज में गेल के प्रदर्शन को देखकर लग रहा है की गेल आइपीएल में जबरदस्त धमाल मचाने वाले हैं।
Herald