Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो : 39.5 ओवर में शमी ने कराई ऐसी गेंद, जिस पर मैक्सवेल तो क्या कोई भी बल्लेबाज हो जाता बोल्ड

ग्लेन मैक्सवेल ने टी-20 सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और ‘मैन ऑफ़ सीरीज’ का ख़िताब भी जीता था. उनके शानदार प्रदर्शन के दम पर ही ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत को 2-0 से टी-20 सीरीज हरा पाई थी. अब 2 मार्च से भारत ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है. इस वनडे सीरीज में भी ग्लेन मैक्सवेल भारतीय टीम के लिए एक बड़ा खतरा है.

पहले वनडे में शमी ने बिखेरी मैक्सवेल की गिल्लियां 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच हैदराबाद के राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. सीरीज के इस पहले वनडे मैच का टॉस ऑस्ट्रेलिया की टीम ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

इस पहले वनडे में भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को अपनी शानदार गेंद के साथ बोल्ड किया है.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया की पारी के 39.5 ओवर में पुरानी गेंद के साथ रिवर्स स्विंग का फायदा उठाते हुए मोहम्मद शमी ने ग्लेन मैक्सवेल को चारों खाने चित कर दिया और उनकी गिल्लियां बिखेर दी.

यहाँ देखें शमी द्वारा मैक्सवेल को किया गया बोल्ड 

 

आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे रिवर्स स्विंग का फायदा उठाते हुए मोहम्मद शमी ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को चकमा दिया और उन्हें बोल्ड कर दिया.

40 रन बना पाए मैक्सवेल अपनी टीम के लिए 

Maxwell played best on hard pitch: Finch

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल अपनी टीम के लिए 51 गेंद पर 40 रन का योगदान दे पाए, उन्होंने अपनी पारी के दौरान 5 चौके लगाये. बता दें, कि ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 236 रन बनाये है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 76 गेंदों पर 50 रन की पारी उस्मान ख्वाजा ने खेली. वहीं मार्कस स्टोइनिस ने 53 गेंदों पर 37 रन का योगदान दिया. भारत के लिए मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने कोटे के 10 ओवर में मात्र 44 रन देकर 3 विकेट हासिल किये.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें. 

The post वीडियो : 39.5 ओवर में शमी ने कराई ऐसी गेंद, जिस पर मैक्सवेल तो क्या कोई भी बल्लेबाज हो जाता बोल्ड appeared first on Sportzwiki.