विश्व क्रिकेट का सबसे बड़ा महाकुंभ आईसीसी क्रिकेट विश्व कप सिर पर हैं। इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की मेजबानी में होने वाले विश्व कप के शुरु होने में अब गिनती के दिन रह गए हैं। ऐसे में सभी टीमें विश्व कप के लिए अपनी बेस्ट कॉम्बिनेशन को तलाश रही हैं, लेकिन भारतीय टीम अभी भी जूझ रही थी।
नंबर चार बल्लेबाजी क्रम पर इन तीन बल्लेबाजों को मिले मौका
इसी तरह से विश्व कप की प्रबल दावेदार में से एक मानी जा रही भारतीय क्रिकेट टीम भी एक सही संयोजन की तरफ देख रही हैं। इस मामले में काफी हद तक भारतीय टीम तैयार हो चुकी है।

लेकिन अभी भी जो चीज सबसे ज्यादा परेशान कर रही है वो नंबर चार बल्लेबाजी क्रम है। इस बल्लेबाजी क्रम पर पिछले 20 महीनों में करीब 10 बल्लेबाजों को अजमाया लेकिन कोई खास प्रभाव नहीं छोड़ सका। लेकिन आपके सामने हम इस नंबर के लिए तीन ऐसे बल्लेबाज रखते हैं जिनको मिलना चाहिए पर्याप्त मौका….
अजिंक्य रहाणे
भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट फॉर्मेट के कप्तान अजिंक्य रहाणे एक शानदार बल्लेबाज हैं। अजिंक्य रहाणे मध्यक्रम के बहुत ही विश्वास पात्र बल्लेबाज हैं। लेकिन पिछले करीब एक साल से रहाणे को वनडे टीम में मौका नहीं मिल सका है।

लेकिन इसके बाद भी जिस तरह की बल्लेबाजी शैली अजिंक्य रहाणे की है उससे तो उन्हें नंबर चार पर मौके मिलने चाहिए, जिससे कि वो अपने आपको इस स्थान के लिए स्थापित कर सके। वैसे कप्तान कोहली ने भी उनके वनडे क्रिकेट में खेलने के संकेत दिए हैं।
श्रेयर अय्यर
मुंबई के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भारतीय टीम के लिए वनडे और टी20 क्रिकेट में आगाज कर चुके हैं लेकिन इसके बाद भी उन्हें पिछले काफी महीनों से भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

श्रेयस अय्यर में एक जबरदस्त काबिलियत है और वो अपनी इसी काबिलियत को भारत-ए की टीम के लिए दिखा रहे हैं। लेकिन श्रेयस अय्यर को उतने मौके नहीं मिले हैं जिसके वो हकदार थे। ऐसे में अय्यर को नंबर चार पर मौके देकर अपने आपको साबित करने का मौका देने चाहिए।
मयंक अग्रवाल
भारत में एक से एक युवा प्रतिभाशाली क्रिकेटर मौजूद हैं जिनमें से एक कर्नाटक के युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को माना जा सकता है। मयंक अग्रवाल को लंबे समय से अच्छा प्रदर्शन करने के बाद टेस्ट में मौका मिला और उन्होंने प्रभाव छोड़ा।

लेकिन ऐसा नहीं हैं कि मयंक अग्रवाल टेस्ट के ही बल्लेबाज हैं। वो सीमित ओवर की क्रिकेट में भी शानदार बल्लेबाजी का माद्दा रखते हैं। वनडे क्रिकेट में वो नंबर चार पर बल्लेबाजी कर प्रभावित करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। ऐसे में उन्हें भी भारतीय टीम में इस स्थान पर मौका दिया जा सकता है।
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post भारतीय टीम नंबर चार की पहेली को सुलझाने के लिए इन 3 बल्लेबाजों को दे सकती है ज्यादा मौके appeared first on Sportzwiki.