युवराज सिंह को आईपीएल 2019 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ की कीमत में खरीदा हुआ हैं. बता दे, कि आईपीएल 2019 की नीलामी के पहले राउंड में युवराज सिंह अनसोल्ड हो गये थे, लेकिन दूसरी बार की नीलामी में उन्हें मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 1 करोड़ में खरीद लिया था. युवराज सिंह विश्व क्रिकेट का इतना बड़ा नाम है, कि अगर वह टीम में शामिल है, तो वह प्लेइंग इलेवन में भी जरुर खेलते हैं.
आईपीएल 2019 में भी युवराज सिंह का प्लेइंग इलेवन में स्थान निश्चित है. कप्तान रोहित शर्मा को किसी ना किसी खिलाड़ी के बदले युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह देनी होगी. आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन तीन खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, जिनकी जगह मुंबई इंडियंस युवराज को प्लेइंग इलेवन में मौका दे सकती है.
ईशान किशन

ईशान किशन पिछला आईपीएल मुंबई इंडियंस के लिए बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेले थे, लेकिन इस आईपीएल में मुंबई इंडियंस के पास क्विंटन डी कॉक जैसा विश्वस्तरीय विकेटकीपर बल्लेबाज है.
ऐसे में ईशान किशन की जगह युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है और विकेटकीपिंग की जिम्म्मेदारी क्विंटन डी कॉक को दी जा सकती है.
सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव की जगह भी युवराज सिंह को मौका मिल सकता है. पिछली बार उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए ओपनिंग की थी, लेकिन सीजन शुरू होने से पहले ही रोहित शर्मा कह चुके हैं, कि वह पूरे सीजन अपनी टीम के लिए ओपनिंग करेंगे.
ऐसे में सूर्यकुमार यादव की जगह भी प्लेइंग इलेवन में मुश्किल हो सकती है और उनकी जगह मध्यक्रम के स्पेशलिस्ट अनुभवी खिलाड़ी युवराज सिंह को जगह मिल सकती है.
क्रुनाल पांड्या

क्रुनाल पांड्या एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है. वहीं युवराज भी बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों से प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं. युवराज की वजह से कहीं ना कहीं क्रुनाल पांड्या की जगह को भी बड़ा खतरा साबित हो सकता है. उन्हें भी टीम से बाहर करके युवराज को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया जा सकता है.
युवराज को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए इस खिलाड़ी का करियर बर्बाद कर सकते हैं रोहित शर्मा
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post युवराज सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह देने के लिए इन 3 युवा खिलाड़ियों का करियर बर्बाद कर सकते हैं रोहित शर्मा appeared first on Sportzwiki.