टी-20 के आने के बाद से क्रिकेट का खेल काफी बदल गया है। बल्लेबाज पहले के मुकाबले ज्यादा आक्रामक हो गये हैं तो वहीं गेंदबाज में नई- नई तरीके की गेंद लेकर आ रहे हैं। इससे खेल काफी रोचक हुआ है फिर भी यह बल्लेबाजों की तरफ ज्यादा झुका हुआ है। एक समय मैच में 8-10 छक्के लगाना बड़ी बात होती थी वहीं आज एक बल्लेबाज की पारी में 10 से ज्यादा छक्के जड़ देता है।
आईये आपको तीन ऐसे बल्लेबाजों के बारे में बताते हैं, जिनका छक्का जड़ने के अनुपात सबसे बेहतरीन है।
नोट: सभी आंकड़ें 7 मार्च 2019 तक के हैं।
#3 शाहिद अफरीदी

पाकिस्तान के पूर्व ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी दुनिया के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में गिने जाते थे। सिर्फ 16 साल की उम्र में डेब्यू करने वाले अफरीदी ने करियर के शुरुआत में ही 37 गेंद में शतक ठोक कर अपनी अलग पहचान बना ली।
2018 में संन्यास लेने से पहले अफरीदी ने 508 पारियों में बल्लेबाजी की। इस पारियों में उनके बल्ले से 476 छक्के निकले। इसका अनुपात निकले तो उन्होंने एक पारी में 0.94 छक्के जड़े हैं।
#2 क्रिस गेल

वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अपने करियर के अंतिम दौर में भी छक्के जड़ने के मामले में कोई भी बल्लेबाज उनके आसपास भी नहीं है।
क्रिस गेल में अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 518 पारियां खेली है। इन पारियों में उनके बल्ले से 517 छक्के निकले हैं। हाल में ही समाप्त वनडे सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने चार पारी में ही 39 छक्के लगा दिए थे। उन्होंने प्रति पारी करीब 0.99 छक्के लगाये हैं।
#1 रोहित शर्मा

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज और उपकप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं। मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा सीमित ओवर की क्रिकेट में 2013 से नियमित सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं।
रोहित ने अभी तक इंटरनेशनल में 330 पारियों में बल्लेबाजी की है। इन पारियों में उनके बल्ले से 349 छक्के निकले हैं। उन्होंने प्रति पारी 1.05 छक्के लगाये हैं। वह जिस तरह से बल्लेबाजी करते हैं, अभी और भी रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post 3 बल्लेबाज जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे बेहतरीन अनुपात से लगाये हैं छक्के appeared first on Sportzwiki.