इंटरनेट डेस्क। नागपुर में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 रनों से हराकर इस सीरीज में में 2-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॅास हारने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाजी रोहित शर्मा 0 पर आउट हुए। इसके बाद विराट ने सभी बल्लेबाजों के साथ मिलकर भारत को 250 रनों की पार पहुंचाया। इस पारी में विराट ने शानदार बल्लेबाज करते हुए अपने करियर का 40वां शतक लगाने के साथ भारत को दूसरा मैच जीतवाने में अहम योगदान दिया है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया और भारत 250 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके बाद भारतीय टीम के गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलिया को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया और पूरी टीम को 242 रनों पर ढेर कर दिया। इसके साथ ने दूसर मैच 8 रनों से जीत लिया और 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।
विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7वां शतक और वनडे करियर का 40वां शतक लगाया। इसके साथ भारत दूसरी ऐसी टीम बन गई है जिसने वनडे क्रिकेट इतिहास में 500वां मैच जीता है। इस जीत के साथ भारत इस सीरीज को जीतने में एक कदम दूर है और इसके साथ आने वाले विश्व कप के लिए भारतीय टीम को जबरदस्त हौसला मिलेगा। कल के मैच में भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने निराश किया लेकिन गेंदबाजों ने अपने दम पर मैच को भारत की झोली में डालने का काम किया है।
Herald